India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

अरविंद केजरीवाल का स्वागत करने के लिए तिहाड़ जेल के सामने जमा आप नेता और कार्यकर्ता

08:53 PM Sep 13, 2024 IST
Advertisement

Arvind Kejriwal: राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का शुक्रवार शाम को तिहाड़ जेल से बाहर आने पर उनके समर्थन में नारे लगाते हुए स्वागत किया।

Highlights:

दिल्ली आबकारी नीति में कथित ‘भ्रष्टाचार’को लेकर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज मुकदमे में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के बाद केजरीवाल आज शाम को तिहाड़ जेल से बाहर आ गए। बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल सहित आप के कई वरिष्ठ नेता ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक के जेल से बाहर आने का इंतजार कर रहे थे।

गूंजे जेल के ताले टूट गए, अरविंद केजरीवाल छूट गए’’

भारी बारिश के बीच पोस्टर, बैनर और पार्टी के नीले-पीले झंडों के साथ छाते लेकर आप समर्थक जेल के बाहर मौजूद थे। खुशी से झूमती भीड़ मुख्यमंत्री के समर्थन में नारे लगा रही थी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और पार्टी नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित आप के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौके पर मौजूद थे। आप समर्थकों ने तिहाड़ जेल के बाहर ‘‘जेल के ताले टूट गए, अरविंद केजरीवाल छूट गए’’ जैसे नारे लिखे बड़े-बड़े बैनर लगाए थे।

कुल 177 दिन बाद जेल से आये बाहर

केजरीवाल की रिहाई से पहले जेल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। आप के राष्ट्रीय संयोजक को सीबीआई ने 26 जून को गिरफ्तार किया था। उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय के पांच अगस्त के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया था। उच्च न्यायालय ने भ्रष्टाचार के मामले में केजरीवाल की गिरफ्तारी को बरकरार रखा था। उच्चतम न्यायालय ने आबकारी नीति ‘घोटाले’ से ही जुड़े धनशोधन के मामले में 12 जुलाई को केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी थी। अब इस मामले केजरीवाल की कुल 177 दिन बाद हुई वापसी। बता दें कि हरियाणा चुनाव के मद्देनज़र उनकी वापसी आप के लिए प्लस पॉइंट साबित हो सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article