India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Babulal Marandi : लोकप्रियता में कमी की वजह से इस्तीफा दे रहे हैं अरविंद केजरीवाल

10:56 PM Sep 16, 2024 IST
Advertisement

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफा देने के ऐलान पर भाजपा ने पलटवार किया है। झारखंड के भाजपा अध्यक्ष Babulal Marandi ने कहा कि अगर केजरीवाल को इस्तीफा देना था तो जेल जाते समय ही उन्हें अपना पद छोड़ देना चाहिए था।

Babulal Marandi ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफा देने के ऐलान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, अरविंद केजरीवाल को आज क्यों समझ में आया? अगर उनको रिजाइन करना होता तो वह जिस दिन जेल जा रहे थे, उसी दिन अपने पद से इस्तीफा दे देते। वास्तविकता यह है कि अब उनकी पोल खुल रही है।

Babulal Marandi : झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, हम तो दिल्ली जाते रहते हैं और झारखंड के बहुत सारे लोग भी वहां काम करते हैं। जो गरीब लोग वहां रहते हैं, वह खुद बताते हैं कि दिल्ली की सड़कों की हालत खराब है और बिजली की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। पानी और शिक्षा की स्थिति भी ज्यादा सही नहीं है। दिल्ली में सब कुछ बिगड़ा हुआ है, इसलिए अब उनको समझ में आ रहा है कि उनकी लोकप्रियता में कमी आ रही है। इसी आधार पर उन्होंने रिजाइन करने का ऐलान किया है, ताकि जनता की सहानूभुति को बटोरा जा सके।

Babulal Marandi : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पार्टी नेताओं संबोधित करते हुए कहा, मैं जब जेल में था तो भाजपा वालों ने पूछा कि केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा क्यों नहीं दिया है। इन्होंने विपक्ष के सभी लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए। आज दिल्ली के लिए कितना कुछ कर पाए क्योंकि हम ईमानदार हैं। ये लोग हमारी ईमानदारी से डरते हैं, क्योंकि ये ईमानदार नहीं हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article