India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

दिल्ली के रामलीला मैदान में टला बड़ा हादसा, अचानक रुक गया झूला, वीडियो देख हो जाएंगे रोंगटे खड़े

11:40 AM Oct 19, 2023 IST
Advertisement

दिल्ली के रामलीला मैदान में तकनीकी खराबी के कारण एक बड़ा झूला चलते चलते बीच में ही रुक गया, जिसके बाद 20 लोगों को झूले से सुरक्षित उतारा गया। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

20 लोगों को झूले से निकाला गया सुरक्षित

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे घटना के वीडियो में कई लोग बड़े झूले में फंसे हुए नजर आ रहे हैं, जिन्हें बचाने के लिए अन्य लोग झूले पर चढ़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं। बुधवार रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर सुभाष रामलीला मैदान से 20 से अधिक लोगों के बड़े झूले पर फंसे होने की जानकारी देने के लिए फोन आया। उन्होंने बताया कि दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और चार पुरुष, 12 महिलाओं तथा चार बच्चों सहित 20 लोगों को झूले से सुरक्षित उतार लिया गया।

Advertisement
Next Article