India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Delhi University का बड़ा कदम, स्टाफ सदस्यों के Social Media के लिए बनाएगा निति

12:56 PM Dec 14, 2023 IST
Advertisement

Delhi University ने अपने कर्मचारियों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के उपयोग के संबंध में एक नीति बनाने के लिए एक समिति का गठन किया है। एक आधिकारिक नोटिफिकेशन में यह जानकारी दी गई है.

Highlights:

आठ दिसंबर को जारी अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘विश्वविद्यालय के सक्षम प्राधिकारी द्वारा कर्मचारियों के संबंध में सोशल मीडिया मंचों के उपयोग को लेकर नीति तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है।’’

विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों ने आरोप लगाया कि यह कदम सोशल मीडिया पर विश्वविद्यालय की आलोचना करने वाले शिक्षाविदों पर निगरानी के लिए उठाया गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय की एक शिक्षिका ने कहा, ‘‘हमारे में से कई लोग सोशल मीडिया मंच पर शिक्षकों के विस्थापन, पदोन्नति में देरी और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में लिखते रहते हैं। ऐसी नीति हमारे अभिव्यक्ति के अधिकार पर अंकुश लगा सकती है।’’

उन्होंने कहा कि नीति क्या विनियमित करेगी, इसको लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। मसौदा तैयार होने और स्थायी समिति के समक्ष प्रस्तुत होने के बाद ही स्पष्टता आएगी। समिति में दिल्ली विश्वविद्यालय कंप्यूटर सेंटर के निदेशक संजीव सिंह और स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के प्राचार्य अजय जायसवाल सहित छह सदस्य शामिल होंगे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article