W3Schools
Advertisement

CM Kejriwal: AAP पर लटकी तलवार, हो सकती है सम्पति कुर्क!

07:38 PM Apr 03, 2024 IST | Shubham Kumar
cm kejriwal  aap पर लटकी तलवार  हो सकती है सम्पति कुर्क

CM Kejriwal: शराब घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग वाली याचिका को लेकर हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। सुनवाई में जो जानकारी निकलकर सामने आई है, उससे आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लग सकता है।

Advertisement

Highlights:

Advertisement

  • शराब घोटाले मामले में अरविंद केजरीवाल की याचिका पर हुई सुनवाई।
  • सॉलिसिटर जनरल ने कहा- ईडी जल्द ही आप (AAP) से जुडी सम्पतियों की कुर्की करने जा रही।
  • वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा- 'चुनाव से पहले गिरफ्तारी का समय बहुत कुछ कहता है' 

ASG एसवी राजू ने हाईकोर्ट में दी अहम जानकारी

शराब घोटाले मामले में हाई कोर्ट से आम आदमी पार्टी के लिए बुरी खबर आयी है। इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग वाली याचिका को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। ईडी की तरफ से पेश हुए एडिशनल सॉलीसिटर जनरल (ASG) एसवी राजू ने हाईकोर्ट में अहम जानकारी दी है।

Advertisement

ईडी जल्द ही इस मामले में कुर्की जब्ती करने वाली है- ASG एसवी राजू

इस मामले में ASG एसवी राजू ने कहा कि ईडी जल्द ही इस मामले में कुर्की जब्ती करने वाली है। वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि इस मामले में गिरफ्तारी का समय बहुत कुछ कहता है। ईडी की तरफ से पेश हुए एडिशनल सॉलीसिटर जनरल (ASG) एसवी राजू ने कहा की अभिषेक मनु सिंघवी ने अब तक जो जानकारी दी है, उसके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। इस पर अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा- आपके द्व्रारा मांगी गयी सभी जानकारी दे दी जायेगी लेकिन इस तरह कि दलीलों से आप सुनवाई में समय लगा रहें हैं। ईडी अगर इस मामले में सम्पति कुर्क करती है तो जाहिर तौर पर आगामी लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लग सकता है।

चुनावी समय का हवाला देती है आप - ASG एसवी राजू

शराब मामले में संभावित कार्यवाई के बारे में सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट में कहा कि ईडी जल्द ही इस मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) की सम्पतियों से जल्द ही कुर्की जब्ती करेगी। ASG ने यह भी कहा की कुर्की में सबसे बड़ी समस्या यह है की कुर्की की कार्यवाई को आम आदमी पार्टी चुनाव के समय से जोड़ सकती है और यदि कार्यवाई नहीं की गयी तो कहेंगे सबूत कहाँ है।

सीएम केजरीवाल की भूमिका अहम क्यों ?

सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट को यह भी बताया की। इस मामले में केजरीवाल की भूमिका की जांच अभी खत्म नहीं हुई है। ED ने केजरीवाल पर घोटालों के पैसों गोवा के चुनावी कैंपेन में उपयोग करने का आरोप लगाया। जब यह एक्साइज पॉलिसी 2021-22 लायी गयी राज्य के मुखिया होने के नाते केजरीवाल की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Author Image

Shubham Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×