India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Delhi CM Oath Ceremony : Atishi Marlena ने ली सीएम पद की सपथ, कैबिनेट में शामिल 5 मंत्री

05:11 PM Sep 21, 2024 IST
Advertisement

आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और अरविन्द केजरीवाल के करीबी विधायक Atishi Marlena ने सीएम पद की सपथ ले ली है। वहीं उनके साथ 5 मंत्रियों ने भी सपथ लिया है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आतिशी के साथ 5 मंत्रियों को भी सपथ दिलाई है। इस मौके पर अरविन्द केजरीवाल भी मौजूद रहें।

Highlights
. दिल्ली को मिला नया सीएम
. Atishi Marlena ने ली सीएम पद की सपथ
. उनके साथ 5 मंत्रियों ने भी ली सपथ

Atishi Marlena ने ली सीएम पद की सपथ

Aam Aadmi Party के दिग्गज नेता और अरविन्द केजरीवाल के करीबी विधायक Atishi Marlena ने सीएम पद की सपथ ले ली है। वहीं उनके साथ 5 मंत्रियों ने भी सपथ लिया है। बता दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आतिशी के साथ 5 मंत्रियों को भी सपथ दिलाई है। इस मौके पर अरविन्द केजरीवाल भी मौजूद रहें। जानकारी के लिए बता दें कि वह केजरीवाल सरकार के मंत्रिमंडल में एक मात्र महिला थी।

दिल्ली के तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी Atishi Marlena

शपथ लेने के बाद, आतिशी तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं, जिन्होंने बतौर दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। आतिशी से पहले स्वर्गीय सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। वहीं सीएम पद की शपथ लेने से पहले आतिशी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर पहुंची थीं। इससे पहले मंगलवार शाम आतिशी ने केजरीवाल के साथ राज निवास में उप राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश क‍िया था।

5 मंत्रियों ने भी ली सपथ

आतिशी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय, मुकेश अहलावत, इमरान हुसैन, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत ने मंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि आतिशी के मंत्रिमंडल में मुकेश अहलावत नया नाम है। बाकी, चार केजरीवाल सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। हाल ही में अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया। आतिशी कालकाजी सीट से विधायक हैं और दिल्ली सरकार के कई विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की कथित शराब घोटाला मामले में हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी थी। लेकिन, जमानत के दौरान केजरीवाल पर कई प्रतिबंध भी लगाए गए थे। जैसे कि वह मुख्यमंत्री ऑफिस नहीं जा सकते हैं, किसी फाइल पर साइन नहीं कर सकते हैं, केस से संबंधित गवाहों को प्रभावित नहीं कर सकते हैं, केस के बारे में कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Next Article