For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi Crime: राजौरी गार्डन इलाके में बर्गर किंग पर आपसी रंजिश में फायरिंग, एक शख्स की मौत

12:48 AM Jun 19, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Delhi Crime: दिल्ली के राजौरी गार्डन में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के कारण राजौरी गार्डन में स्थित बर्गर किंग में कई राउड गोलीबारी की गई जिसमें एक शख्स की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस जानकारी जुटाने और सीसीटीवी कैमरों की जांच के लिए टीमें गठित की गई हैं।

Advertisement

दिल्ली पुलिस ने मामले की दी जानकारी

दिल्ली पुलिस ने कहा, 'बर्गर किंग, राजौरी गार्डन में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस और क्राइम टीम मौके पर है। जानकारी इकट्ठा करने और सीसीटीवी कैमरों की जांच के लिए टीमों का गठन किया गया है। आगे की जांच जारी है।'

रिपोर्टस के मुताबिक, आपसी फायरिंग में यहां कई राउड ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई है। जिसमें गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शख्स को मृत घोषित कर दिया। दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया है और आगे की जांच जारी हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×