For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi Crime: नरेला में प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, 2 घायल

01:07 AM Sep 05, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
delhi crime  नरेला में प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या  2 घायल

Delhi Crime: दिल्ली के नरेला इलाके में बुधवार को प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना सामने आई है। वारदात के दौरान एक प्रोपर्टी डीलर की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो हुए है। दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर है। वहीं, हमलावर गोली मारकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है।

आपसी रंजिश का मामला?

शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि आशीष नामक व्यक्ति ने मनीष की एक साइट पर बिल्डिंग मेटेरियल सप्लाई किया था। उसके पैसे मनीष पर बकाया थे। बार-बार मांगने पर मनीष रुपये नहीं दे रहा था। बुधवार रात को इसी बात पर कहासुनी के बाद आशीष, दीपक व अन्यों ने मनीष व उसके दोस्तों पर हमला किया।

वरिष्ट पुलिस अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि बुधवार रात पुलिस टीम को नरेला के स्वतंत्र नगर स्थित गोंडा रोड पर वीर प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर गोलीबारी की सूचना मिली। खबर मिलते ही टीम वहां पहुंच गई। मौके पर तीन लोग मनीष, प्रवीन और कुलबीर जख्मी मिले। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहां पहुंचने पर मनीष को मृत घोषित कर दिया गया। मनीष परिवार के साथ स्वतंत्र नगर में ही रहता था। उसका प्रॉपर्टी के अलावा भवन निर्माण का भी काम था।

FSL टीम ने घटनास्थल पर की जांच-पड़ताल

सूचना मिलने पर जब तक पुलिस टीम मौके पर पहुंचती, हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने आनन-फानन में दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा। मौके पर जांच के लिए FSL टीम को बुलाया गया। FSL टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। वहीं पुलिस की एक टीम को हमलावरों की तलाश में लगाया गया। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि यह गैंगवार है या फिर आपसी रंजिश.।पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×