India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Delhi Crime: दिल्ली रोडरेज में महिला का मर्डर, स्कूटी सवार ने मारी गोली

02:13 AM Aug 01, 2024 IST
Advertisement

Delhi Crime: दिल्ली में हुआ दर्दनाक हादसा। दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट इलाके में रोड रेज में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, गोकलपुरी फ्लाईओवर के नीचे रोडरेज में स्कूटी सवार ने गोली मारकर एक महिला की हत्या कर दी। मृतका की पहचान सिमरनजीत कौर के रूप में हुई है। सिमरजीत की उम्र 25 साल बताई जा रही है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

घटना दिन में करीब 03:15 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी अपने दो बच्चों के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर मौजपुर की ओर जा रहे थे. इसी बीच गोकल पुरी फ्लाईओवर के पास एक स्कूटी उनकी मोटरसाइकिल से टकराते-टकराते बची. इसके बाद दोनों में बहस शुरू होने लगी.

पुलिस ने मामले की दी जानकारी

दिल्ली पुलिस ने कहा, 'दोपहर करीब सवा तीन बजे एक व्यक्ति हीरा सिंह (40) अपनी पत्नी सिमरनजीत कौर (30) के साथ अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर मौजपुर की ओर जा रहा था। गोकल पुरी फ्लाईओवर के पास दोपहिया वाहन पर सवार एक व्यक्ति के साथ उनकी बहस हो गई, जब उनके वाहन एक-दूसरे से लगभग टकरा गए। जिसके बाद एक शख्स ने नीचे फ्लाईओवर से करीब 30-35 फीट की दूरी से एक गोली चला दी जो उसकी पत्नी सिमरनजीत कौर के सीने के ऊपरी हिस्से में गर्दन के पास लगी।

वह अपनी पत्नी को जीटीबी अस्पताल ले गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। आगे की जांच जारी है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article