For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi: सरकारी स्कूल के शिक्षक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट लिख बताई वजह

09:15 AM Feb 23, 2024 IST | Yogita Tyagi
delhi  सरकारी स्कूल के शिक्षक ने की आत्महत्या  सुसाइड नोट लिख बताई वजह

Delhi: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के पुरानी सीमापुरी में गुरुवार को एक सरकारी स्कूल शिक्षक की आत्महत्या से मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, सीमापुरी पुलिस स्टेशन में एक सरकारी शिक्षक द्वारा आत्महत्या के संबंध में बारात घर के पास बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पुरानी सीमापुरी से एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। पीसीआर कॉल के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की।

  • दिल्ली में सरकारी स्कूल के शिक्षक ने आत्महत्या की
  • PCR कॉल के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की
  • कमरे में मिले एक बैग से तीन पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ
  • पत्र में लिखा था, वह वित्तीय समस्याओं के कारण आत्महत्या कर रहा है

सुसाइड नोट में बताई वजह

जांच करने पर मृतक की पहचान आशुतोष निवासी शालीमार गार्डन, एक्सटेंशन-1, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने कहा, वह स्कूल में शिक्षक था। कमरे में मिले एक बैग से तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है, "वह वित्तीय समस्याओं के कारण आत्महत्या कर रहा है और उसकी आत्महत्या के संबंध में किसी को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए।"

धारा 174 के तहत मामला दर्ज

जिला क्राइम टीम शादरा द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। मृतक के शव को जीटीबी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। CRPC की धारा 174 के तहत प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है। इससे पहले आई खबर के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय के सैकड़ों शिक्षक गुरुवार को हड़ताल पर रहे। यह हड़ताल दिल्ली सरकार से पूरी तरह वित्त पोषित दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी 12 कॉलेजों में रही। ​ दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) के अध्यक्ष प्रोफेसर अजय कुमार भागी का कहना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×