For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi: जहांगीरपुरी में भीषण हादसा, इमारत गिरने से 3 की मौत, कई घायल

04:06 AM Aug 03, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
delhi  जहांगीरपुरी में भीषण हादसा  इमारत गिरने से 3 की मौत  कई घायल

Delhi: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हुआ बड़ा हादसा। इस इलाके की एक दो मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई। स्थानीय लोगों ने इस घटना की खबर तुरंत पुलिस को दी। इमारत गिरने से अभी भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। पुलिस ने एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया। जिसको लेकर राहत-बचाव कार्य अभी भी जारी है।

पुलिस ने फायर ब्रिगेड और NDRF टीम के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और मलबे दबे छह लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जिनमें से तीन लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन लोगों का इलाज जारी है।

SDM ने मामले की दी जानकारी

घटना की जानकारी देते हुए SDM राजीव कुमार सिन्हा ने बताया, रेस्क्यू अभियान पूर्ण हो चुका है। 3 लोगों की मृत्यु हुई है जिसमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। 4 लोग घायल हैं जिसमें 3 पुरुष और एक महिला है। हादसे का कारण पता नहीं चल पाया है।

इमारत में चल रहा था कपड़ा फैक्ट्री

अफसर ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने के बाद हादसे के कारणों की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि दो मंजिला इमारत में एक कपड़ा फैक्ट्री है। अफसर ने बताया, "इमारत के अंदर मरम्मत का काम किया जा रहा था तभी यह ढह गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें दोपहर करीब 12.51 बजे इमरजेंसी कॉल मिली थी जिसके बाद पांच दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप  हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×