For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi: CM अरविंद केजरीवाल के परिवार से ममता बनर्जी ने की मुलाकात

12:37 AM Jul 27, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
delhi  cm अरविंद केजरीवाल के परिवार से ममता बनर्जी ने की मुलाकात

Delhi: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। अरविंद केजरीवाल कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले के सिलसिले में जेल में हैं। बनर्जी नीति आयोग की बैठक में शामिल होने दिल्ली आयी हैं। वैसे विपक्षी इंडिया गठबंधन के ज्यादातर मुख्यमंत्रियों ने इस बैठक में हिस्सा नहीं लेने का निर्णय लिया है।

माता-पिता के पैर छू कर लिया आशीर्वाद

आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा ‘एक्स’ पर साझा किए गए वीडियो में बनर्जी अरविंद केजरीवाल के माता-पिता के चरणस्पर्श करती नजर आ रही हैं। आप के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा भी इस भेंट के दौरान मौजूद थे। आप ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘ ‘इंडिया’ (गठबंधन) तानाशाही के विरूद्ध है एकजुट।

 

AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा-

AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा, आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आकर उनकी पत्नी, माता-पिता से मुलाकात की। वे अरविंद केजरीवाल की सेहत को लेकर काफी चिंतित थी, उन्होंने उनका हालचाल जाना। उन्होंने यह संदेश दिया है कि इस संघर्ष की घड़ी में वे आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ी हैं।

 

राघव चड्ढा ने एक्स पर शेयर की तस्वीरें

राघव चड्ढा ने इस मुलाकात की तस्वीर को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट भी किया। राघव ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता जी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के परिवार से मिलने उनके आवास पर आईं। राघव चड्ढा ने अपनी पोस्ट में लिखा, "हम आम आदमी पार्टी की तरफ़ से उनका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल जी की बिगड़ती सेहत पर चिंता जताई और आम आदमी पार्टी के संघर्ष को अपना समर्थन दिया।

अरविंद केजरीवाल दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले से जुड़े केस में जेल में बंद हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×