India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Delhi Metro : रेड लाइन पर दिखी तकनीकी समस्या, लकम-सीलमपुर के बीच सेवाएं प्रभावित

03:26 PM Oct 08, 2024 IST
Advertisement

Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो में आज रेड लाइन पर तकनीकी समस्या दिखी जिसके चलते वेलकम और सीलमपुर स्टेशनों के बीच सेवाएं प्रभावित रहीं। बता दें कि इससे पहले येलो लाइन पर कुछ असमाजिक तत्वों ने सिंग्निंग केबल को क्षतिग्रस्त कर दिया था।

Delhi Metro : रेड लाइन पर दिखी तकनीकी समस्या

Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो में आज रेड लाइन पर तकनीकी समस्या दिखी जिसके चलते वेलकम और सीलमपुर स्टेशनों के बीच सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे सुबह के व्यस्त समय में यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। वहीं इससे पहले सोमवार को कुछ ‘असमाजिक तत्वों’ ने हैदरपुर बादली मोड़ और जहांगीरपुरी स्टेशनों के बीच सिग्नलिंग केबल को क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिससे ‘येलो लाइन’ पर सेवाएं प्रभावित हुईं थीं।

Delhi Metro : जानकारी के लिए बता दें कि ‘रेड लाइन’ दिल्ली के रिठाला को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से जोड़ती है। वहीं दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘वेलकम से सीलमपुर तक सेवाओं में देरी। अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य।’’ अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी समस्या के कारण देरी हुई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article