India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Delhi News : भाजपा सांसदों ने बताया कैसे करेंगे दिल्ली का विकास

03:47 PM Jun 05, 2024 IST
Delhi News
Advertisement

Delhi News : दिल्ली की सभी सात सीटों पर भाजपा ने क्लीन स्वीप करते हुए जीत दर्ज की है। चुनाव जीतने के बाद दिल्ली के सभी सातों सांसदों की प्रतिक्रिया सामने आई है। इन सांसदों ने जीत के लिए जनता और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है। बता दें कि इंडिया एलायंस को दिल्ली की जनता ने पूरी तरह से रिजेक्ट कर दिया है।

Highlight :

कांग्रेस और आप पार्टी करे आत्ममंथन

चांदनी चौक से निर्वाचित सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि इंडिया एलायंस को दिल्ली की जनता ने पूरी तरह से रिजेक्ट कर दिया है। दिल्ली की जनता ने दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भाजपा को चुना है, हमारे ऊपर बहुत जिम्मेदारी है और मैं सभी जिम्मेदारी को पूरा करूंगा। मैंने बहुत सारे संकल्प लिए हैं, कई सारे वचन दिए हैं, कई वादे किए हैं, एक-एक वादे और संकल्प को पूरा करूंगा। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को अब आत्ममंथन करना चाहिए।

झुग्गी की जगह पर मकान बनेगा- हर्ष मल्होत्रा

पूर्वी दिल्ली से निर्वाचित सांसद हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पूर्वी दिल्ली की जनता और पूर्वी दिल्ली के हमारे दोनों जिलों के पार्टी कार्यकर्ताओं, शीर्ष नेतृत्व का बहुत-बहुत आभार। पीएम मोदी की नीतियों के कारण जनता ने हमें आपार समर्थन दिया है। जहां झुग्गी वहां मकान, कलंदर कॉलोनी में हम अगले दो से तीन महीने में चार हजार झुग्गी की जगह पर चार हजार मकान बनाने का काम शुरू करेंगे।

दिल्ली की जनता की उठती रहेगी आवाज

नई दिल्ली से निर्वाचित सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीट पर भाजपा के सांसदों का चयन करने के लिए मैं सभी देवतुल्य मतदाताओं का शुक्रिया अदा करती हूं। मैं भाजपा के उन सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम किया। इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं और उनकी लोकप्रियता को जाता है। कहा मैं हमेशा ही दिल्ली की जनता की आवाज उठाती रहूंगी।

गांवों का विकास और बंद पड़े स्कूल को खुलवाना प्राथमिकता

उत्तर-पूर्वी दिल्ली से निर्वाचित सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि टुकड़े-टुकड़े वालों के होश उड़ाएंगे। बता दें कि मनोज तिवारी ने जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को 1,38,778 मतों से चुनाव हराया है। उत्तर-पश्चिम दिल्ली से निर्वाचित सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि ये जीत दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व की है, ये पीएम मोदी की जीत है। रिठाला से मेट्रो, मेरे क्षेत्र में 91 गांव हैं उनका विकास करना, बंद पड़े स्कूल को खुलवाना मेरी प्राथमिकता है।

पश्चिमी दिल्ली की जनता की

दक्षिण दिल्ली से निर्वाचित सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली की सातों की सातों सीटें भाजपा ने जीती है। पीएम मोदी की जनकल्याणकारी योजनाएं और ऐतिहासिक विकास के तोहफे के कारण ये जीत हुई है। वहीं पश्चिमी दिल्ली से निर्वाचित सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि पश्चिमी दिल्ली के देवतुल्य मतदाताओं का हृदय से आभार है। कहा यह मेरी नहीं पश्चिमी दिल्ली की जनता की जीत है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article