India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

दिल्ली पुलिस ने किया बाल तस्करी रैकेट का खुलासा, 5 लोग गिरफ्तार

09:38 AM Jul 13, 2024 IST
Advertisement

Delhi News: आउटर दिल्ली के पुलिस ने बाल तस्करी रैकेट का खुलासा किया है। उन्होंन जानकारी देते हुए बताया कि, पुलिस टीम ने बच्चे को मथुरा की एक दंपति के कब्जे से बरामद किया और उस दंपति को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि बच्चे को उसके परिवार को सौंप दिया गया है।

Highlights

बाल तस्करी रैकेट का खुलासा

दिल्ली पुलिस ने एक वर्षीय बच्चे को बचाया है, जिसे अपहरण कर पैसे के लिए बेच दिया गया था। पुलिस के अनुसार, इस मामले में चार महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, पुलिस ने महिला आरोपियों के नाम नहीं बताए।

कंझावला रोड से अगवा हुआ था बच्चा

पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई को सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि 6 जून की रात 10:30 बजे से कृष्ण विहार के कंझावला रोड से 1 वर्षीय एक बच्चा लापता है। पुलिस ने एक बयान में कहा, "लड़के को 'एस' नाम की एक महिला ले गई थी। लापता बच्चे की मां 'सी' के बयान पर मामला दर्ज किया गया और तुरंत जांच शुरू की गई।"

पुलिस ने खंगाले कई CCTV फुटेज



कई CCTVकैमरों की फुटेज और संदिग्धों की कॉल डिटेल का विश्लेषण करने के बाद, बच्चे का अपहरण करने की आरोपी महिला को दिल्ली के कृष्ण विहार से पकड़ लिया गया। लगातार पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसने शिकायतकर्ता से 1,50,000 रुपये में बच्चा लिया था और 2,10,000 रुपये में दूसरी महिला को बेच दिया था। इसके बाद पुलिस ने दिल्ली में उसके घर से बच्चे को खरीदने वाली महिला को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसने बच्चे को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में रहने वाले एक दंपत्ति को 3,30,000 रुपये में बेचा था। इसके बाद पुलिस की एक टीम मथुरा भेजी गई, जहां से बच्चे को छुड़ाया गया और दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दंपत्ति और अन्य महिला आरोपियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाली एक अन्य महिला को भी गिरफ्तार किया। पति, जिसकी पहचान अर्पित के रूप में हुई, ने पुलिस को बताया कि उसके और उसकी पत्नी के कोई बच्चे नहीं हैं, इसलिए वे एक बच्चे की परवरिश करना चाहते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिलाओं में से एक दंपत्ति की रिश्तेदार है। पुलिस ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है और इस मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।

(Input From ANI)

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article