India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

दिल्ली में गिरा तापमान, कूल-कूल रहेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश के आसार

10:09 AM May 04, 2024 IST
Advertisement

Delhi News: दिल्ली-एनसीआर में आज फिर मौसम सुहावना हो जाएगा। मौसम विभाग ने राजधानी में आंधी-बारिश की संभावना जताई है। बारिश के बाद तापमान और कम हो जाएगा। अगले हफ्ते भी बारिश के आसार हैं। यानी अभी कुछ दिनों तक गर्मी से राहत जारी रहेगी।

Highlights

मौसम ने ली करवट

लिए मौसम विभाग ने एक गुडन्यूज दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं आसमान पर बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी जिससे न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। पश्चिमी विक्षोभ का दिल्ली पर प्रभाव दिखेगा और बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि तेज हवाएं दिन के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होने दे रही हैं जिससे थोड़ी राहत मिल रही है।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.1

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। आईएमडी ने यह जानकारी दी। विभाग ने कहा कि शुक्रवार को सापेक्षिक आर्द्रता 15 से 61 प्रतिशत के बीच रही। वैज्ञानिक और क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, 'शुक्रवार को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत के पास पहुंचा और उसकी वजह से दिल्ली में मौसम में कुछ बदलाव भी देखे जा सकते हैं। शुक्रवार और शनिवार को हल्की बूंदाबांदी होने, बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।'

10 दिन तक लू से राहत

उन्होंने कहा कि आगामी सप्ताह के दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा और अगले 10 दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी में लू चलने का कोई अनुमान नहीं है।

जब तक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाता, तब तक गर्म हवाओं को लू नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि रात में कम गति वाली हवाओं से गर्मी खत्म हो रही है। जिससे तापमान में कमी आ रही है। सुबह से शाम तक तेज हवाएं चलती हैं जो अधिकतम तापमान को नियंत्रित रखती हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article