India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Delhi : 25 करोड़ रुपये के कोकीन की तस्करी का आरोपी नाइजीरियाई व्यक्ति गिरफ्तार

10:57 PM Sep 16, 2024 IST
Advertisement

Delhi News: दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 25 करोड़ रुपये मूल्य के कोकीन की तस्करी करने की कोशिश करने के आरोप में एक नाइजीरियाई व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में दी गयी। आरोपी को सात सितंबर को दुबई से आने के बाद पकड़ा गया था।

28 अंडाकार कैप्सूल छिपाकर रखा

सीमा शुल्क विभाग द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि जांच के दौरान यात्री ने अधिकारियों को बताया कि उसने मादक पदार्थ या मन:प्रभावी पदार्थ युक्त कैप्सूल छिपाकर रखा है। इसमें कहा गया है कि उसने खुद से ही 28 अंडाकार कैप्सूल बाहर निकाला, जिनमें मादक पदार्थ होने का संदेह था।

अनुमानित कीमत 24.90 करोड़ रुपये

बयान में कहा गया है, उसने पुष्टि की कि उसके शरीर के अंदर और भी कैप्सूल हैं और उन्हें निकालने के लिए चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरने के लिए सहमत हो गया। इसके बाद यात्री को चिकित्सा प्रक्रियाओं के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में रहने के दौरान उसने 56 और कैप्सूल बाहर निकाले।  इसमें कहा गया है कि इन कैप्सूल में से 1,660 ग्राम का सफेद रंग का पाउडर/दानेदार पदार्थ बरामद हुआ, जिसके मादक पदार्थ होने का संदेह था। जांच करने पर पता चला कि इसमें कोकीन है। बयान में कहा गया है कि बरामद किए गए कोकीन की अनुमानित कीमत 24.90 करोड़ रुपये है। बयान में बताया गया कि यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article