India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Delhi : फरीदाबाद में लोगों ने महसूस किए भूकंप के छटके, जानें कितनी थी तीव्रता ?

12:36 PM Jul 25, 2024 IST
Advertisement

Delhi : दिल्ली से सटे फरीदाबाद में गुरुवार सुबह लोगों ने भूकंप के छटके महसूस किए। जानकारी के अनुसार, भूकंप दो बार दस्तक दी। एक घंटे में दो बार भूकंप से लोग सहम गए। हालांकि, दोनों ही बार समान तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता बेहद कम होने की वजह से क्षति की आशंका नहीं है। लेकिन लगातार दो बार भूकंप आने की वजह से लोग डर गए। कहीं जानमाल के हानि की सूचना नहीं है।

Highlight : 

रिक्टर पैमाने पर 2.4 तीव्रता का आया भूकंप

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि गुरुवार को हरियाणा के फरीदाबाद क्षेत्र में रिक्टर पैमाने पर 2.4 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप सुबह 11:43 बजे आया।

एनसीएस ने दी जानकारी

एनसीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र अक्षांश 28.45 उत्तर और देशांतर 77.39 पूर्व में 5 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। "ईक्यू ऑफ एम: 2.4, ऑन: 25/07/2024 11:43:08 IST, अक्षांश: 28.45 एन, देशांतर: 77.39 ई, गहराई: 5 किमी, स्थान: फरीदाबाद, हरियाणा," एनसीएस ने एक्स पर पोस्ट किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article