For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi: जंतर-मंतर पर लगेगी जनता की अदालत, 22 सितंबर को केजरीवाल करेंगे संबोधित

11:43 PM Sep 19, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
delhi  जंतर मंतर पर लगेगी जनता की अदालत  22 सितंबर को केजरीवाल करेंगे संबोधित

Delhi: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 22 सितंबर को जंतर मंतर पर 'जनता की अदालत' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। दिल्ली में 19 सितंबर को मंडल प्रभारियों को बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने इसकी जानकारी दी। बता दें कि जेल से बाहर आने के बाद अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अब वो जनता की अदालत में जाएंगे।

चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी AAP

वहीं, दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। बृहस्पतिवार को प्रदेश स्तरीय मंडल प्रभारियों की बैठक हुई। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में आप कार्यकर्ताओं ने अमित शाह को दिल्ली की गलियों में पर्चे बांटने पर मजबूर कर दिया था। इस बार प्रधानमंत्री को भी दिल्ली में डोर टू डोर चुनाव प्रचार करने को मजबूर किया जाएगा।

केजरीवाल फिर सीएम बनेंगे- गोपाल राय

आप के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा, सभी पदाधिकारियों को सेनापति की तरह यह लड़ाई लड़नी होगी, ताकि अरविंद केजरीवाल पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा मुख्यमंत्री बनें। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने से दिल्ली के लोग और कार्यकर्ता दुखी हैं। यह जंग है। जंग दुखी होने से नहीं लड़ी जाती है। अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा की तानाशाही से लड़ रहे थे। इस्तीफा देने के बाद भी लड़ रहे हैं। दोबारा जीत कर प्रचंड बहुमत से मुख्यमंत्री बनेंगे, तब भी लड़ेंगे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×