India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Delhi Water Crisis: 'आप' विधायकों ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को पत्र लिखकर हस्तक्षेप का किया आग्रह

05:02 PM Jun 15, 2024 IST
Advertisement

Delhi Water Crisis: आम आदमी पार्टी के विधायकों ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी के बीच उत्पन्न जल संकट के समाधान के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।

Highlights

Delhi Water Crisis में 'आप' विधायकों ने केंद्रीय जल मंत्री लिखा पत्र

दिल्ली जल संकट(Delhi Water Crisis) को लेकर दिल्ली विधानसभा में आप के मुख्य सचेतक दिलीप पाण्डेय ने स्थिति को बहुत गंभीर बताते हुए शनिवार को कहा कि यमुना के जल का मुद्दा एक अंतरराज्यीय मुद्दा है जिसके लिए जल शक्ति मंत्रालय के समन्वय की आवश्यकता है। पाण्डेय ने कहा कि आप विधायकों की ओर से पत्र में इस मामले पर चर्चा के लिए मंत्री से मिलने का समय मांगा गया है।

आप नेता द्वारा केंद्रीय जल मंत्री का हस्तक्षेप की आग्रह

दिल्ली जल संकट(Delhi Water Crisis) पर आप नेता ने यह भी कहा कि राजनीति करने के बजाय सभी दलों को जल संकट को दूर करने और दिल्ली के लोगों को राहत प्रदान करने के लिए काम करना चाहिए। मुख्य सचेतक दिलीप पाण्डेय ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, यह पूरा मामला राज्य समन्वय से जुड़ा है और केंद्र के हस्तक्षेप के बिना कोई समाधान नहीं निकलेगा।

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा सरकार पर लगाया आरोप

सत्तारूढ़ 'आप' ने भाजपा शासित हरियाणा पर दिल्ली के हिस्से का यमुना का पानी रोकने का आरोप लगाया है। पाण्डेय ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश में नदी में अवैध रेत खनन के कारण छोटे बांधों से पानी का प्रवाह बाधित हो रहा है।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article