For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मंत्री आतिशी के भूख हड़ताल पर मनोज तिवारी ने कसा तंज, 'नहीं संभल रही दिल्ली तो भाजपा के हवाले कीजिए'

07:42 PM Jun 21, 2024 IST
मंत्री आतिशी के भूख हड़ताल पर मनोज तिवारी ने कसा तंज   नहीं संभल रही दिल्ली तो भाजपा के हवाले कीजिए
दिल्ली जल संकट(Delhi Water Crisis): दिल्ली में जल संकट को लेकर जल मंत्री आतिशी ने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। आतिशी का आरोप है कि हरियाणा की ओर से दिल्ली को उसके हिस्से का पानी नहीं दिया जा रहा है। आतिशी के इस अनशन पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने हमला बोला है।
  • Highlights
  • आतिशी के भूख हड़ताल पर मनोज तिवारी का तंज
  • नहीं संभल रही दिल्ली तो भाजपा के हवाले कीजिए- मनोज तिवारी
  • क्रूर अपराधी की तरह व्यवहार कर रही हैं आतिशी- मनोज तिवारी

मनोज तिवारी का आतिशी के भूख हड़ताल पर तीखा प्रहार

दिल्ली जल संकट (Delhi Water Crisis) को लेकर मंत्री आतिशी के भूख हड़ताल पर मनोज तिवारी ने कहा कि आतिशी का हाल वही है कि एक हत्यारा कह रहा है मेरी हत्या की सजा किसी और को दी जाए। आम आदमी पार्टी को अपराधियों की गैंग बताते हुए उन्होंने कहा कि पहली बार आप देख रहे होंगे कि जिस जल मंत्री का काम पानी की समस्या को दूर करना है, वह खुद विपक्ष जैसा व्यवहार कर रही हैं।

अगर आपसे दिल्ली नहीं चल रही है तो सरेंडर कर दीजिए- मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने कहा कि अगर आपसे दिल्ली नहीं चल रही है तो सरेंडर कर दीजिए। दिल्ली को भाजपा के हवाले कर दीजिए। छह महीने में हम इसे ठीक कर देंगे। 15 दिन के लिए टैंकर माफिया का पानी रोक दीजिए, दिल्ली वालों को पानी मिल जाएगा। हमें सूत्रों से पता चला है कि टैंकर माफिया से आम आदमी पार्टी को लगभग 20 हजार करोड़ रुपए का अंडर टेबल इनकम है। यह पूरा बिजनेस दिल्ली में कम से कम 80 हजार करोड़ रुपये का है।

मनोज तिवारी का अरविंद केजरीवाल पर आरोप

मनोज तिवारी ने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल जैसा व्यक्ति अपने भविष्य के बारे में सोचे बिना शराब घोटाले में लिप्त हो सकता है तो इतने बडे अमाउंट के लिए तो ये लोग किसी को भी दरकिनार कर सकते हैं, जनता कौन सी बड़ी चीज है। दिल्ली में पानी की समस्या सिर्फ अभी की नहीं है, यहां पानी की समस्या सालों से है।

दिल्ली की जनता के घर में जाकर देखिए, पूरे साल में या तो पानी आता नहीं है, या अगर आता है तो गटर का पानी आता है। कुछ जगहों पर पानी थोड़ा ठीक आता है, लेकिन आप उस पानी को पी नहीं सकते। पीने के लिए सबको आरओ लगाना पड़ता है या फिर पानी खरीदकर पीना पड़ता है, यह दिल्ली की सच्चाई है।

क्रूर अपराधी की तरह व्यवहार कर रही हैं आतिशी- मनोज तिवारी

आतिशी पर हमला तेज करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि वह एक क्रूर अपराधी की तरह व्यवहार कर रही हैं। दिल्ली की जनता अब आम आदमी पार्टी के गैंग को सबक सिखाएगी। दिल्ली के 73 हजार करोड़ के खजाने पर कब्जा कर बैठे हुए लोगों को दिल्ली की जनता विदा करेगी।
'केजरीवाल के साथ आतंकवादी की तरह व्यवहार किया जा रहा है',

केजरीवाल शराब की नदी बहाने की कोशिश की है- मनोज तिवारी

सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के बयान पर मनोज तिवारी ने कहा कि सुनीता जी को शायद उस दर्द का अहसास नहीं है जब आप किसी के बच्चे को शराबी बनाने लगते हैं तो उस बच्चे के परिवार पर क्या बीतती है। वह भी एक प्रकार से हत्या ही है। बच्चे को नशेड़ी बना दो, आपने पूरी पीढ़ी चौपट कर दी और उसके बाद उसकी गंभीरता में न जाकर आप उलटा पुलटा बयान दे रहे हैं। जिसने शराब घोटाला किया है, जिसने शराब की नदी बहाने की कोशिश की है, उस अरविंद केजरीवाल को न तो दिल्ली की जनता और न ही कानून माफ करेगा।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Pannelal Gupta

View all posts

Advertisement
×