India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Delhi Weather: दिल्ली के कई हिस्सों में हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

04:46 AM Jun 28, 2024 IST
Advertisement

Delhi Weather: दिल्ली में शुक्रवार को हुई भारी बारिश। बारिश के बाद दिल्ली वालों को गर्मी से मिली राहत। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले साल दिन राहत भरे होंगे। बारिश और ठंडी हवा से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में वीकेंट पर यानी शनिवार और रविवार को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, दोनों दिन आसपान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और मौसम सुहाना रहेगा।

Highlights:

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/06/ssstwitter.com_1719529884752.mp4

भारी बारिश से होने वाली समस्या

दिल्ली में मॉनसून के साथ-साथ लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तेज बारिश होने से सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। इसके साथ ही दफ्तर जाने वालों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन कई बड़ी समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। बारिश होने से सड़कों पर फिसलन, यातायात बाधित के साथ निचले इलाकों में जलभराव होने की समस्या होने लगी है।

मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में पिछले एक सप्ताह से प्री मानसून गतिविधियां हो रही हैं। साथ ही तापमान में भी गिरावट आई है। गुरुवार सुबह सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र और दोपहर बाद भिवानी, चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ जिलों में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हुई। इस दौरान प्रदेश में दिन के तापमान 32 से 37 डिग्री और रात्रि तापमान 26से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article