India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Delhi Weather : राजधानी में गर्मी से राहत के आसार नही, अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहने का अनुमान

10:36 AM Jun 11, 2024 IST
Delhi Weather
Advertisement

Delhi Weather : राजधानी में भीषण गर्मी का कहर जारी है। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे। पिछले तीन दिनो से कुछ राहत के बाद फिर से गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। तीखी धूप के बीच तापमान में भी वृद्धि देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार अभी सप्ताह भर यही स्थिति बनी रहेगी। बता दें कि सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Highlight : 

मौसम में उतार-चढ़ाव

दिल्ली में मौसम का उतार-चढ़ाव बना हुआ है। आगामी दिनों में भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे। पिछले दिनों में कुछ राहत के बाद सोमवार को फिर गर्मी ने अपना तेवर दिखा दिया है। तीखी धूप के बीच तापमान में भी वृद्धि देखने को मिली। फिलहाल सप्ताह भर यही स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में लोगों को अगले सात दिनों तक गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना नही दिखाई दे रही है।

राहत मिलने की संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में लोगों को अगले सात दिनों तक गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना नही दिखाई दे रही है। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। तीन दिनों के लिए ऑरेंज जबकि चार दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 तापमान 45 डिग्री तक रहने का अनुमान

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले सात दिनों तक भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने के कोई आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। तीन दिनों के लिए ऑरेंज जबकि चार दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। कई स्थानों पर झुलसा देने वाली गर्मी और लू चलने और दिन के समय तेज रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद जताई जा गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article