For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi Weather : दिल्ली में आज भी गिरेंगी राहत की बूंदें, बिहार समेत कई राज्यों में हल्की बारिश की संभावना

09:43 AM Jun 23, 2024 IST
delhi weather   दिल्ली में आज भी गिरेंगी राहत की बूंदें  बिहार समेत कई राज्यों में हल्की बारिश की संभावना
Delhi Weather

Delhi Weather : भीषण गर्मी से दिल्ली के लोगों को आंशिक राहत मिली है। शुक्रवार को हुई वर्षा के बाद लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। आईएमडी के अनुसार आज यानी रविवार को भी दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है। दिल्ली के अलाव बिहार समेत कई राज्यों में राहत की बूंदें गिरने वाली है। राष्ट्रीय राजधानी और आस-पास के क्षेत्रों में कई सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद बीते शुक्रवार को हुई बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। हालांकि आज भी कई जगह बारिश होने की संभावना है।

Highlight : 

  • दिल्ली में आज भी बीरिस के आसार
  • बिहार समेत की राज्यों में होगी बारिश
  • 27 जून से कम होगा तापमान

हल्की बारिश की संभावना

रविवार को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है। दिल्ली के अलावा इन राज्यों में राहत की बूंदें गिरने वाली है। राष्ट्रीय राजधानी और आस-पास के क्षेत्रों में कई सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद बीते शुक्रवार को हुई बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। वहीं एक बार फिर दिल्लीवालों के लिए राहत की खबर है। आईएमडी ने रविवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

दिल्ली के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश

आईएमडी के अनुसार दिल्ली के अलावा अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिणी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभवाना जताई है। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सोमवार को आंधी भी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार व बुधवार के लिए यलो अलर्ट जारी कर तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, 27 जून को हल्की वर्षा हो सकती है। इससे 27 जून से तापमान कम होगा।

मौसम शुष्क व सामान्य बना रहेगा

मौसम विभाग के ने संभावना जताया है कि तीन से चार दिनों में पटना सहित दक्षिणी भागों में मानसून आगे बढ़ेगा। इनके प्रभाव से 26-28 जून को पटना समेत अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ झमाझम वर्षा की संभावना है। मानसून की उत्तरी सीमा दो दिनों से रक्सौल व भागलपुर के आसपास बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को उत्तरी भागों के 12 जिलों में गरज-तड़क के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना जताई गई है, जबकि राजधानी समेत अन्य भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ मौसम शुष्क व सामान्य बना रहेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Saumya Singh

View all posts

Advertisement
×