India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Delhi Weather : दिल्ली में कम नहीं हो रहा गर्मी का तेवर, तेज धूप से लोगों का हाल हुआ बेहाल

08:16 AM Jun 13, 2024 IST
Delhi Weather
Advertisement

Delhi Weather : दिल्ली में बुधवार को भी लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिली। बुधवार को नजफगढ़ देश का सबसे गर्म इलाका दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 47.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। दूसरे नंबर पर राजधानी का ही नरेला और उत्तर प्रदेश का कानपुर रहा, जहां का अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 44.7 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Highlight : 

भीषण गर्मी से राहत नहीं

दिल्ली में बुधवार को भी लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिली। चिलचिलाती धूप से लोगों का बुरा हाल रहा। तापमान में फिर से वृद्धि देखने को मिल रही है। बता दें कि बुधवार को नजफगढ़ देश का सबसे गर्म इलाका दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 47.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। दूसरे नंबर पर राजधानी का ही नरेला और उत्तर प्रदेश का कानपुर रहा, जहां का अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली का अधिकतम तापमान

बुधवार सुबह से ही तेज धूप से लोगों का बुरा हाल देखने को मिला। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 44.7 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज यानी गुरुवार को भी 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री तो न्यूनतम 30 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

बता दें कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है गुरुवार से लगातार पांच दिनों तक लू चलेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 30 से 31 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। इसके चलते न केवल दिन बल्कि सुबह और रात के समय में भी मौसम गर्म रहने की प्रबल संभावना बनी हुई है। बढ़ते तापमान से लोगों की दिक्कते बढ़ सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article