India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Delhi में शीतलहर और कोहरे का डबल अटैक, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

09:06 AM Jan 18, 2024 IST
Delhi Weather
Advertisement

दिल्ली में पिछले आठ दिनों से ठंड और कोहरे का कहर जारी है। बता दें ठंड की वजह से गरीब और फुटपाथ पर रहने वाले लोग नाइट शेल्टर में शरण लेने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली का अधिकत तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। जबकि सुबह का तापमान करीब पांच डिग्री रहने का संभावना है।

दिल्ली में बादल छाये रहने का भी पूर्वानुमान

आपको बता दें गुरुवार और शुक्रवार के लिए भारत मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली (Delhi) में बादल छाये रहने का भी पूर्वानुमान है। आईएमडी ने मंगलवार को कहा कि अगले पांच दिन घने से बहुत घना कोहरा और शीत लहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है।बता दें दिल्ली में शीत लहर जारी है। बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से चार डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। आईएमडी के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

प्रदूषण स्तर गंभीर श्रेणी में दर्ज

शहर भर के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आनंद विहार में पीएम 2.5 का स्तर 354 पर बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया और पीएम 10 का 202 या खराब पर पहुंच गया। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल 3 पर भी पीएम 2.5 का स्तर 348 यानी बहुत खराब, जबकि पीएम 10 270 था जो खराब श्रेणी में आता है। बता दें कि शून्य और 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को अच्छा, 51 और 100 संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 और 300 खराब, 301 और 400 बहुत खराब, और 401 और 500 गंभीर माना जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article