IndiaWorldDelhi NCRUttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir BiharOther States
Sports | Other GamesCricket
HoroscopeBollywood KesariSocialWorld CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Delhi में कंपकंपाती ठंड का कहर जारी, अभी और तापमान गिरने के आसार!

09:36 AM Dec 21, 2023 IST
Delhi Weather Update
Advertisement

राजधानी दिल्ली (Delhi) में ठंड का कहर जारी है।बता दें गुरुवार को सुबह के समय कोहरे की वजह से दृश्यता भी कम रही।दिन में बादल छाने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। सुबह कोहरे की मोटी चादर देखने को मिलेगी। दिल्ली मानक वेधशाला सफदरजंग के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी से राजधानी में ठिठुरन बढ़ रही है।

अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान

आपको बता दें दिल्ली में गुरुवार को तापमान छह ड्रिग्री रहने का अनुमान है। सुबह के समय लोगों अलावा का सहारा लेते नजर आये. चौक चौराहों पर चाय की चुस्की लेते भी देखे गए। सुबह के समय चाय की दुकानों के पहले तुलना में अब कहीं ज्यादा संख्या में लोग नजर आने लगे है। दिल्ली के लोगों के लिए बुधवार की सुबह सर्द रही जहां न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से दो डिग्री नीचे 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा. बुधवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के हिसाब से सामान्य तापामन है।

एक्यूआई में हुआ आंशिक सुधार

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुधवार को सुधरकर 270 पर आ गया। एक दिन पहले 295 दर्ज किया गया था। इसके बावजूद दिल्ली में एक्यूआई अभी भी 'खराब' श्रेणी में है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article