India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, तापमान में नहीं होगी ज्यादा गिरावट

08:53 AM Dec 01, 2023 IST
Delhi Weather Update
Advertisement

Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। बता दें यहां सुबह-शाम सर्दी पड़नी शुरू हो गई है। बदलती दिल्ली मौसम (Delhi Weather) की परिस्थितियों के बीच दिल्ली में दिसंबर का पहला हफ्ता सामान्य ही रहने वाला है। दिसंबर के इस पहले हफ्ते में तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिलेगी, जिससे की ज्यादा सर्दी भी नहीं पड़ेगी।

आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान

आपको बता दें दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.1 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। गुरुवार दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। साथ ही गुरुवार को राजधानी में दिन भर बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राजधानी में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

आने वाले दो दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का तापमान अधिकतम 25 और न्यूनतम 13 रहेगा। आने वाले दो दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। चार दिसंबर तक सुबह से समय धुंध देखने को मिल सकती है। साथ ही सर्द हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं दिल्ली की आबोहवा में सुधार नहीं है।शुक्रवार के दिल्ली के आरके पुरम की वायु गुणवत्ता गंभीर स्थिति में है। यहां एक्यूआई शुक्रवार सुबह 312 दर्ज किया गया।

450 के ऊपर 'अत्यंत गंभीर' माना जाता है AQI

Delhi Weather Update: दरअसल, जीरो से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब', 401 और 450 के बीच 'गंभीर' और 450 के ऊपर 'अत्यंत गंभीर' माना जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article