India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

दिल्ली में मेयर चुनाव के ड्रामे पर हर्ष मल्होत्रा ने AAP पर साधा निशाना

08:41 AM Sep 27, 2024 IST
Advertisement

दिल्ली :  नगर निगम की स्थायी समिति में एक सदस्य के चुनाव के स्थगन पर भाजपा सांसद हर्ष मल्होत्रा ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि मेयर के चुनाव के दौरान जो ड्रामा देखा गया, वही अब दोबारा हो रहा है। मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी गवर्नेंस में असफल रही है और अराजकतावाद की ओर बढ़ रही है।

Highlight : 

  • हर्ष मल्होत्रा ने मेयर चुनाव को लेकर आप पर साधा निशाना
  • सदन में मोबाइल प्रतिबंध पर उठाया सवाल
  • दिल्ली की मूलभूत सुविधाओं को लेकर सवाल किया 

मेयर चुनाव को लेकर आप पर बरसे हर्ष मल्होत्रा

गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए, हर्ष मल्होत्रा ने कहा, आपने मेयर के चुनाव के समय जो ड्रामा देखा, वही ड्रामा अब फिर से रिपीट किया जा रहा है। इनका गवर्नेंस से कोई लेना-देना नहीं है। चुनाव आयोग का नियम है कि लोगों की प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए, लेकिन इनको क्या डर है कि वे मोबाइल को सदन के अंदर नहीं ले जाने देना चाहते.. भाजपा सांसद ने आगे कहा, दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति में एक सदस्य के चुनाव के लिए सभी पार्षदों को एक नोटिस भेजा गया था, जिसमें कहा गया कि मोबाइल सदन के अंदर नहीं जाएगा। तो फिर इन लोगों ने इस संबंध में प्रदर्शन क्यों नहीं किया..।

हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली की मेयर और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को चैलेंज करते हुए कहा कि उनके अधिकांश पार्षदों में असंतोष है। दिल्ली की जनता उनके पार्षदों से पूछती है कि सड़कें क्यों नहीं बनीं। पिछले डेढ़ साल से आम आदमी पार्टी नगर निगम में है, लेकिन अब तक स्टैंडिंग कमेटी क्यों नहीं बनी? उन्होंने सवाल उठाया। भाजपा सांसद ने कहा कि यह चुनाव डेढ़ साल पहले होना चाहिए था, लेकिन आम आदमी पार्टी ने इसे रोका क्योंकि वे गवर्नेंस नहीं करना चाहते। उन्होंने आरोप लगाया, दिल्ली की जनता को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का ख्याल निगम को रखना चाहिए, लेकिन अभी तक स्टैंडिंग कमेटी नहीं बनी है। अब जब स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव का समय आया है, तो यह नहीं चाहते कि यह बने।

मेयर चुनाव एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का विषय

हर्ष मल्होत्रा के बयान ने राजनीतिक विवाद को बढ़ा दिया है, जिसमें आम आदमी पार्टी के नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। दिल्ली की राजनीतिक स्थिति में इस प्रकार के आरोप-प्रत्यारोप ने आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच खींचतान को और बढ़ा दिया है। दिल्ली में मेयर चुनावों का ड्रामा एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का विषय बन गया है। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि यह स्थिति आगामी चुनावों के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है, क्योंकि दोनों दलों के बीच गहन प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article