India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

IMD Monsoon Latest Updates:बहुत हुई गर्मी की मार, दिल्ली-NCR में राहत के आसार, इन राज्यों में रिमझिम फुहार

12:14 AM Jun 14, 2024 IST
Advertisement

IMD Monsoon Latest Updates: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी पर रही है। राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। वहीं सफदरजंग वेधशाला में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान जताया है, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

बहुत हुई गर्मी की मार
राजधानी दिल्ली एनसीआर में 11 जगहों पर तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा। पालम में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री, लोदी रोड में 45.1 डिग्री, रिज में 46.4 डिग्री, आया नगर में 45.9 डिग्री, फरीदाबाद में 46.4 डिग्री, जाफरपुर में 46.3 डिग्री, नजफगढ़ में 47.7 डिग्री, नरेला में 47.5 डिग्री, नोएडा में 46 डिग्री, पीतमपुरा में 46.7 डिग्री और पूसा में 46.5 डिग्री रहा।

दिल्ली-NCR में राहत के आसार
IMD के ताजा बुलेटिन में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा दोपहर और शाम के समय कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, 14 और 15 जून को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक रह सकता है। आंशिक तौर पर बादल छाएंगे। कुछ जगहों पर लू का प्रकोप रह सकता है। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 25 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। इसके बाद 16 से 18 जून के बीच अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री तक रह सकता है। आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

इन राज्यों में रिमझिम फुहार
IMD ताजा बुलेटिन में कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून एक बार फिर से असम और मेघालय में सक्रिय हो गया है, जबकि तेलंगाना में यह कमजोर हो गया है। आीएमडी के पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले 24 घंटों में मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश और तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है। कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा के तटों पर 35 से 45 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएँ चलने की संभावना है, जो बढ़कर 55 किमी प्रति घंटे तक हो सकती हैं। अगले 24 घंटों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में कुछ स्थानों पर और मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है।

स्काईमेट के अनुसार, इस समय कोई भी सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं होने से लगातार शुष्क उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इनसे गर्मी काफी बढ़ गई है। तापमान 44 से 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है। आने वाले दिनों में कुछ बादल राजधानी में छा सकते हैं, लेकिन इनकी वजह से गर्मी कम नहीं होगी। अगले चार से पांच दिनों तक लू की स्थिति बनी रहेगी। अगले हफ्ते कुछ राहत मिलने की संभावना है। 20 जून के बाद ही राजधानी में बारिश और आंधी की संभावना दिख रही है।

Advertisement
Next Article