India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

किडनी रैकेट : दिल्ली पुलिस ने नोएडा के CMO और दो अस्पतालों को दी क्लीन चिट, जांच अब भी जारी

10:44 AM Jul 18, 2024 IST
Advertisement

किडनी रैकेट : दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने किडनी रैकेट कांड मामले में गौतमबुद्ध नगर के CMO डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा और दो अस्पतालों यथार्थ और अपोलो को क्लीन चिट दे दी है। दिल्ली पुलिस की तरफ से इन सभी से जवाब मांगा गया था और अंग प्रत्यारोपण से संबंधित कागजात तलब किए गए थे। सभी कागजात की जांच करने के बाद फिलहाल दिल्ली पुलिस ने इन्हें शक के दायरे से अलग कर दिया है। लेकिन इस मामले में जांच अभी जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं।

बड़ी प्लानिंग से चल रहा था फर्जीवाड़ा



जिनमें यह बताया गया है कि ये लोग कैसे किडनी ट्रांसप्लांट के लिए फाइल तैयार करते थे और उस फाइल को तैयार करने में जो पेपर लगाए जाते थे वह बिल्कुल असली लगते थे और उन पर सभी मंजूरी मिली होती थी। इन्हें देखकर कोई भी गड़बड़ी का पता नहीं लगा सकता है। फिलहाल पुलिस के मुताबिक इस पूरे मामले में डॉक्टर विजया और उनके निजी सचिव और कई दलालों की अहम भूमिका सामने आई है।

अब तक करीब 500 लोगों की बदली गई किडनी



इस गिरोह का तरीका किडनी कांड के लिए बहुत अलग होता था। यह लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर भारत लेकर आते थे। यहां पर उनका पासपोर्ट रख लिया जाता था। धीरे-धीरे उन्हें लालच देकर और मजबूर करके किडनी ट्रांसप्लांट के लिए तैयार किया जाता था और फिर किडनी प्राप्तकर्ता के पेपर तैयार किए जाते थे। अब तक इस गिरोह ने कितने लोगों की किडनी बदली है इसकी जांच की जा रही है और आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो करीब 500 लोगों का किडनी बदलवाने का काम इस गिरोह ने किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article