India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Delhi-NCR में हुई हल्की बारिश, न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

10:48 AM Jul 04, 2024 IST
Advertisement

Delhi-NCR के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को सुबह बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह तक बीते 24 घंटे की अवधि के दौरान नौ मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

अधिकतम तापमान 34% सेल्सियस रहने की संभावना



सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 94 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 78 दर्ज किया गया जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

गलत साबित हुआ मौसम विभाग का पूर्वानुमान



इससे पहले मंगलवार को मौसम विभाग का पूर्वानुमान पूरी तरह गलत साबित हुआ। ऑरेंज अलर्ट के बीच दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की वर्षा ही हुई। उमस से हाल बेहाल रहा तो तापमान में भी वृद्धि रिकॉर्ड की गई। आलम यह यहा कि शनिवार से मंगलवार तक हर रोज ऑरेंज अलर्ट गलत निकलने और किरकिरी भी होने से मौसम विभाग ने अब बुधवार के लिए आरेंज अलर्ट को हटाकर येलो अलर्ट कर दिया है, जबकि अगले दिनों के लिए येलो हटाकर ग्रीन अलर्ट कर दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article