India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रपति मुर्मू ने की पुष्पांजलि अर्पित

09:17 AM Oct 31, 2023 IST
Advertisement

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई अन्य नेताओं ने मंगलवार 31 अक्टूबर के दिन सरदार वल्लभभाई पटेल की 148वीं जयंती पर पटेल चौक पर बनी उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्होने श्रद्धांजलि दी।दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भी पूर्व उपप्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी।इस मौके पर गृह मंत्री शाह ने यहां मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से 'रन फॉर यूनिटी' को भी हरी झंडी दिखाई और एकता की शपथ दिलाई। हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरदार वल्लभभाई पटेल ने 1947 से 1950 के बीच भारत के पहले उप प्रधान मंत्री और गृह मंत्री के रूप में कार्य किया।वह एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता थे और उन्हें भारत की 550 से अधिक रियासतों को एक देश में एकीकृत करने के लिए याद किया जाता है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोरदार तरीके से अपने विचार रखे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article