India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Rahul Gandhi Birthday : कांग्रेस दफ्तर में राहुल गांधी ने काटा केक, प्रियंका समेत कई नेताओं ने दी बधाई

02:57 PM Jun 19, 2024 IST
Rahul Gandhi Birthday
Advertisement

Rahul Gandhi Birthday : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में अपना 54वां जन्मदिन मनाया। दफ्तर में राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन समेत कई नेताओं की मौजूदगी में अपना बर्थडे केक काटा। प्रियंका वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी के साथ फोटो शेयर करते हुए भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

Highlight : 

कार्यकर्ताओं और नेताओं ने फूलों से किया स्वागत

राहुल गांधी ने केक काट कर सबसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को खिलाया। इसके बाद प्रियंका गांधी ने भाई राहुल को केक खिलाया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी के कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने फूलों से स्वागत किया। प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, मेरे प्यारे भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जिसका जीवन, ब्रह्मांड और हर चीज़ पर अनूठा दृष्टिकोण पथ को रोशन करता है। हमेशा मेरा दोस्त, मेरा साथी यात्री, तर्कशील मार्गदर्शक, दार्शनिक और नेता। चमकते रहो, तुमसे बहुत प्यार करती हूं।

खड़गे ने राहुल गांधी को दी बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर लिखा, राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। भारत के संविधान में निहित मूल्यों के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता और लाखों अनसुनी आवाजों के प्रति आपकी सहानुभूति दूसरों से अलग बनाती है। कांग्रेस पार्टी की विविधता में एकता, सद्भाव और करुणा की भावना आपके सभी कार्यों में दिखाई देता है, क्योंकि आप सत्ता को सच्चाई का आईना दिखाकर, अंतिम व्यक्ति के आंसू पोंछने के अपने मिशन में लगे हुए हैं। मैं आपके लंबे, स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना करता हूं।

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने दी बधाई

राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को जन्मदिन (Rahul Gandhi Birthday) की बधाई देते हुए लिखा, कन्याकुमारी से कश्मीर और पूर्वोत्तर से महाराष्ट्र तक न्याय व सद्भावना की यात्रा के अथक पथिक, सत्यमेव जयते के सिद्धांत को लेकर हर अन्याय के विरुद्ध लड़ने वाले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व लोकप्रिय सांसद राहुल गांधी जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। आपके सशक्त नेतृत्व ने संपूर्ण राष्ट्र में न्याय, संविधान व लोकतंत्र संरक्षण की मुहिम को नया आयाम प्रदान किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article