India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

सुनीता केजरीवाल AAP के लिए करेंगी चुनाव-प्रचार, आज पूर्वी दिल्ली में मेगा रोड शो

04:09 AM Apr 27, 2024 IST
Advertisement

Sunita Kejriwal Road Show: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए चुनाव-प्रचार की कमान संभालेंगी। आम आदमी पार्टी की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए ये जानकारी दी थी कि सुनीता केजरीवाल शनिवार को पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में मेगा रोड शो के साथ प्रचार की शुरुआत करेंगी। दिल्ली के बाद सुनीता केजरीवाल पंजाब, गुजरात और हरियाणा में भी AAP प्रत्याशियों के लिए चुनाव-प्रचार करेंगी। 28 अप्रैल को सुनीता केजरीवाल पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगी और अरविंद केजरीवाल के लिए लोगों से आशीर्वाद मांगेंगी।

दिल्ली की जनता केजरीवाल के साथ

आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने का भाजपा का दाव सौ प्रतिशत उल्टा पड़ गया है। पूरे देश में जनता अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रही है और बीजेपी को गिरफ्तारी का जवाब वोट से देगी। आतिशी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा जान ले कि दिल्ली, पंजाब और पूरे देश के लोग अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं। साथ ही आतिशी ने जनता से अपील की केजरीवाल को अपना आशीर्वाद और वोट आम आदमी पार्टी को जरूर देगी।

आतिशी ने भाजपा पर लगाए आरोप

आतिशी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद आचार संहिता लगने के बाद ही भाजपा शासित केंद्र सरकार और उनके राजनीतिक हथियार ईडी ने दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें चुनाव की घोषणा से पहले इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि भाजपा को अरविंद केजरीवाल से डर लगता है। भाजपा ये नहीं चाहती थी कि अरविंद केजरीवाल चुनावी मैदान में उतरे। इसलिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Advertisement
Next Article