India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Underworld Don Abu Salem: मुंबई के 1993 बम ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को दिल्ली से मनमाड लाया गया

06:40 AM Aug 04, 2024 IST
Advertisement

Underworld Don Abu Salem: मुंबई 1993 बम विस्फोट मामले दोषी अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को ट्रेन से कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली से मनमाड शनिवार लाया गया है। मनमाड स्टेशन पर उतरने के बाद पुलिस की वैन में उसे नासिक रोड सेंट्रल जेल ले जाया गया। बता दें कि, मुंबई 1993 सीरियल बम ब्लास्ट केस में टाडा कोर्ट ने सभी दोषियों पर अपना फैसला सुना दिया है। मामले में आजमगढ़ जिले के सरायमीर निवासी माफिया अबु सलेम को उम्रकैद और शिवराजपुर के रियाज सिद्दीकी को दस वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई है। अबू सलेम पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

दरअसल, सलेम को मनमाड लाया जा रहा है। पुलिस की तरफ से इसकी सूचना गुप्त रखी गई थी। लेकिन पुलिस के बीच जैसे ही सलेम ट्रेन से उतरा उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। खबरों की मानें तो, उसे राष्ट्रीय राजधानी से नई दिल्ली-बेंगलुरु-कर्नाटक एक्सप्रेस से लेकर आई। सलेम ट्रेन से उतरने के बाद पुलिस की गाड़ी में बैठकर जा रहा है। वीडियो भी वायरल हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह पुलिस के बीच घिरा हुआ है।

बता दें कि मुंबई में 12 मार्च 1993 को हुए सीरियल बम ब्लास्ट में 257 लोगों की जान चली गई थी जबकि 713 लोग जख्मी हो गए थे। मुंबई को बम धमाकों से दहलाने वालों में शामिल दूसरे दोषी ताहिर मर्चेंट और फिरोज खान को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है, जबकि करीमुल्लाह को उम्रकैद और रियाज सिद्दकी को 10 साल की सजा सुनाई गई है। सलेम को 25 फरवरी 2015 को एक विशेष टाडा अदालत ने 1995 में मुंबई के बिल्डर प्रदीप जैन और उनके ड्राइवर मेहंदी हसन की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों के दोषी सलेम को लंबी कानूनी लड़ाई के बाद 11 नवंबर, 2005 को पुर्तगाल से प्रत्यर्पित किया गया था।

 

Advertisement
Next Article