Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Delhi News : दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर भाजपा ने लहराया परचम

10:13 AM Jun 05, 2024 IST | Saumya Singh
Delhi News

Delhi News : दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है और इस बार उसके विजयी प्रत्याशियों में दो पूर्व महापौर, एक लोकप्रिय अभिनेता और एक पूर्व विदेश मंत्री की बेटी शामिल हैं। इस बार अपने सात उम्मीदवारों में से भाजपा ने केवल उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी को फिर से चुनाव लड़ाया था और बाकी सीट पर नये चेहरों को उतारा था। मैदान में उतरे प्रवीण खंडेलवाल ने चांदनी चौक सीट से 89,325 मतों के अंतर से जीत हासिल की, जबकि रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दक्षिण दिल्ली सीट पर 1.24 लाख मतों से जीत हासिल की। ​​ नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से, बांसुरी स्वराज ने 78,370 मतों से जीत हासिल की है।

Highlight : 

हर्षदीप मल्होत्रा ​​ने जीत हासिल की

उच्चतम न्यायालय में वकालत कर रहीं बांसुरी को 2023 में दिल्ली में भाजपा के कानूनी प्रकोष्ठ का सह-संयोजक नियुक्त किया गया था। क्रिकेट से राजनीति में आए गौतम गंभीर की जगह पूर्वी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार हर्षदीप मल्होत्रा ​​ने 93,663 वोट से जीत हासिल की। ​​वह पहली बार 2012 में वेलकम कॉलोनी से पूर्वी दिल्ली नगर निगम के पार्षद बने थे। वर्ष 2015-16 में महापौर का पद संभालने से पहले उन्हें नगर निगम की शिक्षा समिति का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था।

योगेंद्र चंदोलिया इतने लाख वोट से जीते

योगेंद्र चंदोलिया उत्तर पश्चिम दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से 2.90 लाख वोट से जीते हैं और उनकी विजय का अंतर इस चुनाव में राष्ट्रीय राजधानी में सभी विजयी उम्मीदवारों में सबसे अधिक है। वह पूर्ववर्ती उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर रहे हैं। वह दिल्ली में भाजपा के लिए अनुसूचित जाति समुदाय का प्रमुख चेहरा रहे हैं। हंसराज हंस की जगह मैदान में उतरे चंदोलिया ने कहा, मैंने पहले दिन से ही कहा था कि भाजपा दिल्ली की सभी सात सीट पर जीत हासिल करेगी। मैंने यह भी कहा था कि सबसे बड़ा अंतर उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट पर होगा। मैं बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों से मिलकर उनका धन्यवाद करूंगा।

मनोज तिवारी ने कन्हैया कुमार को हराया

पूर्वांचल से आने वाले मनोज तिवारी अपना पहला लोकसभा चुनाव 2009 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर गोरखपुर से लड़ा था, लेकिन भाजपा के योगी आदित्यनाथ से हार गए थे। उन्होंने 2014 के चुनाव में उत्तर पूर्वी दिल्ली से अपनी पहली जीत दर्ज की। वर्ष 2019 के चुनाव में तिवारी ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित को हराकर लोकसभा में दूसरा कार्यकाल हासिल किया। इस बार, तिवारी ने कांग्रेस के कन्हैया कुमार को 1.38 लाख मतों से हराया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article