देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement

राजधानी दिल्ली (Delhi) में ठेके पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को हड़ताल करने की घोषणा की है। बता दें ये झाडू नहीं उठाएंगे और सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक सिविक सेंटर के पांच नंबर गेट पर बिना कपड़ों के धरने पर बैठेंगे। सफाई कर्मचारियों की मांग है। इन्हें बिना देर किए नियमित नौकरी दी जाए।
आपको बता दें सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को भाजपा और कांग्रेस समर्थन देगी, जबकि मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा है कि वह बातचीत कर सफाई कर्मियों को मनाने की कोशिश कर रही हैं। फिलहाल, मंगलवार को सफाई कर्मियों की मनोदशा देखकर ऐसी आशंका नजर आई कि इन्होंने धरने पर जाने का पूरा मन बनाया है।

दिल्ली नगर निगम समस्त यूनियन कोर कमेटी ने सिविक सेंटर पर धरने का आह्वान किया है। इसमें सभी 12 जोन से हजारों सफाई कर्मियों के शामिल होने की संभावना है। लेकिन इतनी बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों ने एक साथ काम बंद किया तो दिल्ली की सफाई व्यवस्था निश्चित रूप से बिगड़ जाएगी। दिल्ली में आबादी और क्षेत्रफल के लिहाज से सफाई कर्मचारियों की संख्या सीमित है। हरदिन, हर एक सड़क पर झाडू नहीं लग रही, न ही हर जगह से दिनभर में कूड़ा उठ पा रहा।
नगर निगम में नेता विपक्ष व पूर्व मेयर राजा इकबाल सिंह ने कहा, बुधवार को दिल्ली के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे। क्योंकि उनका शोषण हो रहा। निगम में आप पार्टी के शासनकाल में कर्मचारी परेशान हैं और दिल्ली की जनता त्रस्त है। अनधिकृत कॉलोनियों में नालियां और पीडब्ल्यूडी के नाले मलबे से लबालब हैं। दिल्ली की सड़कें कूड़े से पटी हैं।

नगर निगम में कांग्रेस दल की नेता नाजिया दानिश ने प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा, अस्थाई कर्मचारी के रूप में लंबे समय से काम कर रहे हजारों सफाई कर्मचारियों व दूसरे विभागों के अन्य कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर निगम के समस्त यूनियन कोर कमेटी ने धरना बुलाया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली के निर्देश पर दिल्ली कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे।