For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi News: दिल्ली सरकार की पड़ोस राज्यों से अतिरिक्त जलापूर्ति की मांग पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

01:21 AM Jun 03, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
delhi news  दिल्ली सरकार की पड़ोस राज्यों से अतिरिक्त जलापूर्ति की मांग पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

Delhi News: दिल्ली में जल संकट को लेकर भारी किल्लत। भीषण गर्मी और लू के कहर के साथ ही दिल्ली इस वक्त पानी की कमी से जूझ रहा है। बताया जा रहा है कि यमुना का जलस्तर घट गया है। वहीं, जल संकट को दूर करने के लिए पड़ोसी राज्यों से अतिरिक्त जलापूर्ति की मांग वाली दिल्ली सरकार की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

अपनी याचिका में, आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने मांग की है कि इस साल गर्मी के मौसम में तापमान में वृद्धि के कारण शहर में पानी की बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए हरियाणा और हिमाचल प्रदेश को एक महीने के लिए अतिरिक्त पानी छोड़ने का निर्देश दिया जाए। इस बीच, दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्रियों क्रमश: नायब सिंह सैनी और योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजधानी के लिए अतिरिक्त पानी छोड़ने का अनुरोध किया है।

इससे पहले, आतिशी ने पानी की कमी के मुद्दे पर केंद्र से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की थी और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से कहा था कि हरियाणा को यमुना नदी में दिल्ली के हिस्से का पानी तुरंत छोड़ना चाहिए, ताकि नदी का जल स्तर सामान्य हो सके। आतिशी ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को लिखे पत्र में कहा, "दिल्ली अपनी पानी की दैनिक मांग को पूरा करने के लिए यमुना नदी के पानी पर बहुत अधिक निर्भर है। लेकिन, हरियाणा की ओर से यमुना में आवश्यक मात्रा में पानी नहीं छोड़ने से वजीराबाद बैराज में जल स्तर में भारी गिरावट आई है। इसके परिणामस्वरूप राष्ट्रीय राजधानी में पानी का संकट पैदा हो गया है।"

उन्होंने कहा कि दिल्ली में तापमान लगभग 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, इससे पानी की मांग और बढ़ गई है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×