Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Delhi News : दिल्ली में हनुमान प्रतिमा क्षतिग्रस्त की गई, व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के महेंद्र पार्क क्षेत्र में स्थित एक मंदिर में भगवान हनुमान की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

11:47 AM Aug 22, 2022 IST | Desk Team

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के महेंद्र पार्क क्षेत्र में स्थित एक मंदिर में भगवान हनुमान की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के महेंद्र पार्क क्षेत्र में स्थित एक मंदिर में भगवान हनुमान की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों को एक वीडियो प्राप्त हुआ जिसमें एक व्यक्ति मंदिर के पास हाथ में छड़ लिए दिखता है। उन्होंने कहा कि आसपास की कुछ दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने कहा कि उसे संदेह है कि व्यक्ति ने शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया और स्थानीय लोगों ने भी उसके नशे के आदी होने की पुष्टि की है।
Advertisement
पुलिस दोषी को पकड़ने की कोशिश कर रही है
उन्होंने बताया कि उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंदिर में स्थानीय लोगों की मदद से एक नयी मूर्ति स्थापित कर दी गयी है। उन्होंने कहा, ‘‘हम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। ऐसा संदेह है कि व्यक्ति नशे में था। हम उसकी तलाश कर रहे हैं।’’पुलिस उपायुक्त (उत्तरपश्चिम) ने ट्वीट किया, ‘‘पुलिस दोषी को पकड़ने की कोशिश कर रही है। इलाके में शांति है।’’
Advertisement
Next Article