देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
Delhi News: मौसम हर दो दिन में अपने मिजाज बदल रहा है। कभी भीषण गर्मी तो कभी आंधी-बारिश देखन को मिल रही है। राजधानी में शुक्रवार की रात तेज आंधी व हल्की वर्षा होने के बाद शनिवार को भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट हुई। आज भी तेज हवा और बारिश की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग ने राजधानी में येलो अलर्ट जारी किया है।
Highlights
राजधानी में शुक्रवार की रात तेज आंधी व हल्की वर्षा होने के बाद शनिवार को भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट हुई। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ दिनों तक आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं व गरज के साथ दिल्ली में हल्की वर्षा हो सकती है। इसलिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।
इससे एक दिन पहले अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 27.7 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, शुक्रवार की रात दिल्ली में 0.4 मिलीमीटर वर्षा हुई। इस दौरान मयूर विहार में सबसे अधिक 1.5 मिलीमीटर व राजघाट में एक मिलीमीटर वर्षा हुई।
मौसम विभाग ने शनिवार को भी तेज हवा व गरज के साथ हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान जारी किया था लेकिन देर शाम तक कहीं वर्षा नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार 15 अप्रैल से तापमान फिर बढ़ेगा और तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाएगा।
सीपीसीबी के अनुसार, वातावरण में धूल होने से एयर इंडेक्स बढ़ गया। फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 261, ग्रेटर नोएडा का 236, गुरुग्राम का 234 व नोएडा का एयर इंडेक्स 207 रहा। इस वजह से इन शहरों में भी हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। गाजियाबाद का एयर इंडेक्स मध्यम श्रेणी में 166 रहा।