Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Delhi News: गणतंत्र दिवस की तैयारी जोरों पर, ऊंट की सवारी करते दिखी BSF की टुकड़ी

04:11 PM Jan 15, 2024 IST | NAMITA DIXIT

देश में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां दिल्ली (Delhi) के कर्तव्य पथ पर जोरों शोरों से चल रही है। इस खास दिन कर्तव्य पथ पर भारत अपने शौर्य का प्रदर्शन करता है। जिसमें तीनों भारतीय सेना और राज्यों की झाकियां निकलती हैं। कर्तव्य पथ पर सोमवार सुबह भी सेना के जवानों ने परेड की रिहर्सल की।

पहली बार पुलिस महिला टुकड़ी कर्तव्य पथ करेगी मार्च

आपको बता दें बीते साल 26 जनवरी पर गणतंत्र दिवस परेड में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ऊंट सवार टुकड़ी में पहली बार पुरुष जवानों के साथ महिला कर्मी शामिल हुई थीं।रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि बीटिंग रिट्रीट समारोह 26 जनवरी की परेड से तीन दिन बाद होता है। सरकार के मुताबिक, इस साल के बीटिंग रिट्रीट समारोह में संगीत की धुनें रोमांचिक करेंगी। खास बात ये कि सभी धुनें स्वदेशी ही होंगी। यानी भारत में कंपोज म्यूजिक और सैनिकों की देशभक्ति का रंग सिर चढ़कर बोलेगा।

Advertisement

समारोह में CM अरविंद केजरीवाल मुख्य अतिथि होंगे

दिल्ली सरकार इस वर्ष भी 25 जनवरी को मॉडल टाउन स्थित छत्रसाल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित करेगी। समारोह में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान के स्कूलों के बच्चे भी हिस्सा लेंगे। शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बिक्री पर प्रतिबंध एल-15 लाइसेंस लेने वालों पर लागू नहीं होगा

गणतंत्र दिवस के दिन जाम नहीं छलकेगा। दिल्ली आबकारी नियमावली, 2010 के नियम 52 के प्रावधानों के तहत सरकार ने इस दिन ड्राई-डे घोषित किया है। इसके अलावा गुरु रविदास, स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती, महा शिवरात्रि, होली और गुड फ्राइडे को भी शराब की दुकानें नहीं खुलेगी। हालांकि शराब की बिक्री पर प्रतिबंध एल-15 लाइसेंस लेने वालों पर लागू नहीं होगा। वहां ठहरे मेहमानों को शराब परोसी जा सकेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article