For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi : उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा - ‘‘सीरियल किलर’’ की तरह बर्ताव कर रही है केंद्र सरकार

उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए आगे कहा, मैंने अपने जीवन में असुरक्षा की भावना से इतना अधिक पीड़ित कोई इंसान नहीं देखा।

02:12 PM Aug 26, 2022 IST | Desk Team

उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए आगे कहा, मैंने अपने जीवन में असुरक्षा की भावना से इतना अधिक पीड़ित कोई इंसान नहीं देखा।

delhi   उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा   ‘‘सीरियल किलर’’ की तरह बर्ताव कर रही है केंद्र सरकार
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विधानसभा के विशेष सत्र में कहा कि उनके खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी “पूरी तरह से फर्जी ” है। सिसोदिया ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह राज्य सरकारों को गिराने के लिए एक ‘‘सीरियल किलर’’ की तरह बर्ताव कर रही है।साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह दूसरों के अच्छे कामों को लेकर असुरक्षित महसूस करते हैं।
Advertisement
उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए आगे कहा,  “मैंने अपने जीवन में असुरक्षा की भावना से इतना अधिक पीड़ित कोई इंसान नहीं देखा। अगर अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री होते और मैं किसी और सरकार में शिक्षा मंत्री होता तो वह ऐसा कुछ नहीं करते।’’उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की सभी अच्छी पहलों में प्रधानमंत्री का समर्थन किया, लेकिन प्रधानमंत्री ने हमेशा इसके विपरीत किया।
आबकारी नीति का किया बचाव
सिसोदिया ने कहा कि सीबीआई के अधिकारियों ने 14 घंटे की छापेमारी के दौरान उनके और यहां तक कि उनके बच्चों के कपड़ों की भी तलाशी ली, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला।उन्होंने कहा, राज्य सरकारों को गिराने के लिए वे (भारतीय जनता पार्टी)  जितने प्रयास कर रहे हैं, उन्हें वे प्रयास स्कूलों तथा अस्पतालों के निर्माण के लिए करने चाहिए।’’उपमुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की आबकारी नीति 2021-22 का बचाव किया, जिसे अब वापस ले लिया गया है।सिसोदिया ने सदन में कहा, ‘‘ हमारी आबकारी नीति से लोगों पर कोई बोझ नहीं पड़ा, बल्कि सरकारी राजस्व में वृद्धि हुई, फिर भी भाजपा इसमें भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है।’’
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×