Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Delhi में तीन दिन तक सजेगा बागेश्वर धाम का दरबार, Dhirendra Shastri करेंगे पाठ

04:27 PM Feb 01, 2024 IST | NAMITA DIXIT
Dhirendra Shastri

राजधानी दिल्ली (Delhi) में अब बाबा बागेश्वर धाम का दरबार सजने जा रहा है।अगले तीन दिन तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमंत कथा का पाठ करेंगे।बता दें छठी मैया और मृदुल फाउंडेशन के सहयोग से पूर्वी दिल्ली में इसका आयोजन किया जाएगा। बुधवार को इसके उपलक्ष्य में बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।

कलश यात्रा का नेतृत्व सांसद मनोज तिवारी ने किया

यात्रा की शुरु चौथा पुस्ता करतार नगर यमुना खादर DDA के विशाल मैदान से शुरू हुई जो पांचवां पुस्ता गावड़ी रोड, अरविंद नगर चौधरी फतेह सिंह मार्ग, खड्डे वाली मस्जिद जगजीत नगर, तीसरा पुस्ता होते हुए फिर से `कथा स्थल पर खत्म हुआ। कलश यात्रा का नेतृत्व सांसद मनोज तिवारी ने किया था। इस अवसर पर विश्व मांगल्य सभा दिल्ली प्रांत की अध्यक्ष सुरभि तिवारी गायत्री परिवार से जुड़े लोग शामिल थे।

Advertisement

हिंदू संस्कृति के प्रति सम्मान का भाव दिखा

कलश यात्रा के खत्म होने के बाद मनोज तिवारी ने बताया कि कलश यात्रा से क्षेत्र में सनातनी परंपरा का प्रचार सनातनवादी में जागरूकता तथा धर्मावलंबियों में धर्म के प्रति आस्था को खास बल मिला है। क्षेत्र के लाखों लोगों में हिंदू संस्कृति के प्रति सम्मान का भाव दिखा। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के बाद हिंदू जनमानस में खुशी की लहर दिखी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article