W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi: NIA को मिली बड़ी कामयाबी, ISIS से जुड़ा आतंकी दिल्ली से गिरफ्तार

03:10 AM Aug 10, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
delhi  nia को मिली बड़ी कामयाबी  isis से जुड़ा आतंकी दिल्ली से गिरफ्तार
Advertisement

Delhi: दिल्ली में आतंकवाद को लेकर बड़ी कार्रवाई। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पुणे ISIS मॉड्यूल के प्रमुख सदस्य रिजवान अब्दुल हाजी अली को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। ISIS का आतंकी रिजवान अब्दुल NIA की लिस्ट में मोस्ट वाटेंड था। ISIS से जुड़ी आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के कारण रिजवान पर 3 लाख रुपये का इनाम था।

दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी

वह दरियागंज का रहने वाला है। दो साल से फरार चल रहा था। दिल्ल पुलिस के एडिशनल सीपी प्रमोद कुशवाहा ने इस बात की पुष्टि की है। एनआईए के केस में काफी समय से वांटेड चल रहा था। और आतंकी रिजवान को जांच एजेंसी NIA ने इसको मोस्ट वॉन्टेड घोषित किया था।

कई VIP इलाकों में की थी रेकी

पुलिस के अनुसार रिजवान ने दिल्ली के कुछ वीआईपी इलाकों की रेकी की थी। पुलिस को शक है कि रिजवान 15 अगस्त से पहले किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देते की फिराक में था, लेकिन दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस ने आतंकी रिजवान को 2018 में भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया था।

IED का एक्सपर्ट है रिजवान

आतंकी रिजवान को जांच एजेंसी NIA वॉन्टेड घोषित किया था। शुरुआती जांच में पता चला है कि पुणे मॉड्यूल के आतंकियों ने दिल्ली में भी कई जगह आईईडी बनाकर उसीक टेस्टिंग की थी। वह एक IED एक्सपर्ट आतंकी है। फिलहाल आतंकी से स्पेशल सेल की टीम और केंद्रीय जांच एजेंसी पूछताछ कर रही हैं।

रिजवान और उसके साथियों ने दिल्ली के यमुना बैंक में IED ब्लास्ट की टेस्टिंग की थी। साथ ही उन्होंने दिल्ली के ओखला इलाके में भी IED ब्लास्ट की टेस्टिंग की थी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में भी IED ब्लास्ट की टेस्टिंग की थी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×