Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Delhi Nursery Admission 2024-25: आज से शुरु नर्सरी क्लास के दाखिले, जानें एडमिशन शेड्यूल

03:04 PM Nov 23, 2023 IST | Ritika Jangid

Delhi Nursery Admission 2024-25: दिल्ली के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में दाखिले के लिए गुरुवार से नर्सरी, केजी और पहली कक्षा के आवेदन फॉर्म मिलने शुरु हो गए हैं। अभिभावक को15 दिसंबर तक अपने बच्चों का फॉर्म जमा करना होगा। आप कुछ स्कूलों में ऑनलाइन तो कुछ में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement

एडमिशन के लिए छात्र की उम्र

शिक्षा निदेशालय के मुताबिक, दिल्ली के स्कूलों में प्री-स्कूल (नर्सरी) कक्षा में दाखिले के लिए छात्र की उम्र 31 मार्च 2024 को 4 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्री-प्राइमरी के लिए आयु सीमा पांच साल व फर्स्ट क्लास में एडमिशन के लिए अधिकतम आयु सीमा छह साल तय की गई है।

1013 स्कूलों ने ही जारी किया मानदंड

आपको बता दें, शिक्षा निदेशालय की ओर से दिल्ली के सभी स्कूलों को सोमवार तक नर्सरी एडमिशन क्राइटेरिया अपलोड करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन बुधवार शाम तक 1731 में से सिर्फ 1013 स्कूलों ने ही दाखिला मानदंड अपलोड किया है, जबकि 718 स्कूलों ने मानदंड जारी नहीं किया है।

कहां कितने स्कूलों ने किया मानदंड जारी?

पूर्वी दिल्ली के 143 में से 69 स्कूलों ने, पश्चिमी जिले के 295 में से 191 स्कूलों ने, उत्तरी दिल्ली के 735 में से 414 स्कूलों ने, दक्षिणी दिल्ली के 518 में से 304 स्कूलों ने, सेंट्रल दिल्ली के 26 में से 21 स्कूलों ने और नई दिल्ली जिले के 14 में से 14 स्कूलों ने मानदंड जारी कर दिया है।

एडमिशन शेड्यूल

रजिस्ट्रेशन स्टार्ट- 23 नवंबर 2023
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट -15 दिसंबर 2023
आवेदन करने वाले बच्चों की पहली लिस्ट -29 दिसंबर 2023
एडमिशन की पहली लिस्ट -12 जनवरी 2024
एडमिशन की दूसरी लिस्ट - 29 जनवरी 2024
एडमिशन एंड – 8 मार्च 2024

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article