For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi:4 घंटे के लिए बुक किया था OYO होटल, रूम में मिली कपल की लाश

09:10 AM Oct 28, 2023 IST | R.N. Mishra
delhi 4 घंटे के लिए बुक किया था oyo होटल   रूम में मिली कपल की लाश

राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने है। जहां एक OYO होटल को बुक करने वाले कपल की लाश मिली है।

मृतक युवती है दो बच्चों की मां
दोनों मृतकों में एक युवक और एक युवती है। युवक मेरठ का रहने वाला है जबकि युवती दिल्ली के बसंत कुंज की रहने वाली है जोकि दो बच्चों की माँ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कपल ने मात्र 4 घंटे के लिए रूम बुक किया था। युवक का नाम सोहराब और युवती का नाम आयशा है। यह घटना दिल्ली के जफराबाद की है। मौजपूर मेट्रो स्टेशन के पास ओयो होटल के कमरा नंबर-302 को इस कपल ने बुक किया था। होटल से युवक-युवती की लाश मिलने से आसपास हड़कंप मच गया है। घटना स्ठल से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है।

यह घटना शुक्रवार (27 अक्टूबर) की है, पुलिस ने बताया कि उन्हें रात 8.05 बजे oyo hotel से इस बाबत फ़ोन आया। कपल ने 1 बजकर 2 मिनट पर होटल में चेक इन किया था। टाइम पूरा होने के बाद काफी देर तक ये दोनों बाहर नहीं आए तब होटल स्टाफ ने 7.45 बजे कमरा नॉक किया। अंदर से कोई उत्तर न मिलने पर होटल के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।

police को मिला सुसाइड नोट 

पुलिस की मौजूदगी में कपल द्वारा बुक किए गए कमरे को खोला गया तो सोहराब पंखे से लटका हुआ था जबकि आयशा बेड पर मरी पड़ी मिली थी। कमरे के बेड पर police को सुसाइड नोट भी मिला, जिस पर लिखा था कि "वे दोनों एक दूसरे से मोहब्बत करते थे और दोनों ने एक साथ ही अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला किया"। अब इस पुरे मामले में क्राइम टीम ने छानबीन शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

R.N. Mishra

View all posts

I am a journalist and digital content creator in Punjab Kesari

Advertisement
×