For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi: यमुना में प्रदूषण को लेकर लोगों ने जताई चिंता, सरकार से की सफाई पर ध्यान देने की अपील

यमुना प्रदूषण पर लोगों की चिंता, छठ पूजा की तैयारियों पर सवाल

09:48 AM Nov 01, 2024 IST | Pannelal Gupta

यमुना प्रदूषण पर लोगों की चिंता, छठ पूजा की तैयारियों पर सवाल

delhi  यमुना में प्रदूषण को लेकर लोगों ने जताई चिंता  सरकार से की सफाई पर ध्यान देने की अपील

Delhi: राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण और यमुना प्रदूषण पर भाजपा और दिल्ली सरकार में जुबानी जंग तेज है। दीपावली के बाद दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। वहीं, अब लोगों को इस बात की चिंता सताने लगी है कि छठ पूजा यमुना घाट पर कैसे होगी, क्योंकि अभी तक यमुना काफी प्रदूषित हैं। शुक्रवार को दिल्ली में रहने वाले लोग आईटीओ स्थित यमुना घाट पहुंचे और यमुना की गंदगी देखकर चिंता जताई।

लोगों ने दिल्ली सरकार से जाहिर की नाराजगी

आस-पास के लोगों ने कहा कि यमुना नदी की स्थिति दिन पर दिन खराब हो रही है, जो स्थिति यहां है, वह देखकर काफी पीड़ा होती है। लेकिन, किसी से कुछ कहा भी नहीं जा सकता है। क्योंकि, दिल्ली सरकार सब कुछ जानकर भी अंजान है। यमुना में झाग है, गंदगी है। सीवर का पानी यहां आता है। अगर पीछे से पानी रोक दिया जाता है, तो यहां पर सिर्फ गंदगी ही गंदगी दिखाई पड़ती है। जब पानी छोड़ा जाता है, तो गंदगी बह जाती है, लेकिन यमुना का पानी काला ही रहता है।

छठ पूजा से पहले यमुना की हालत खराब

आने वाले दिनों में छठ पूजा का पर्व है। समझ में नहीं आता है कि इतनी गंदगी में कैसे छठ पूजा का त्योहार मनाया जाएगा। दिल्ली सरकार से क्या उम्मीद कर सकते हैं, अगर उन्हें कुछ करना होता, तो वह अब तक कर सकते थे। यमुना को प्रदूषित करने के लिए हम तो दिल्ली सरकार को बधाई ही दे सकते हैं। लोगों ने कहा, आने वाले दिनों में यहां पर छठ पूजा का त्योहार मनाने के लिए लोग आएंगे। लेकिन, समझ में नहीं आता है कि इतनी गंदगी में कैसे पूजा होगी।

लोगों की दिल्ली सरकार से अपील

दिल्ली सरकार को यमुना की सफाई को लेकर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि, इससे सिर्फ दिल्ली के लोग ही प्रभावित नहीं हो रहे हैं, बल्कि जीव जंतु भी प्रभावित हैं। सरकार से अपील है कि यमुना की सफाई पर ध्यान दिया जाए। यमुना का पानी काला हो चुका है। छठ पूजा में लोग आएंगे, तो उन्हें दिक्कत होगी। हम यही कहेंगे पानी साफ होना चाहिए। क्योंकि, जल है तो जीवन है। लोगों ने सरकार से अपील करते हुए कहा, यमुना काफी प्रदूषित है। मैं सरकार से कहना चाहूंगा कि यमुना की सफाई कराए। यहां हर तरफ कूड़ा ही कूड़ा रहता है। पहले हम यमुना नदी के पानी का इस्‍तेमाल करते थे। लेकिन, अब पानी इतना काला हो चुका है क‍ि इसे स्‍पर्श करना भी कठ‍िन है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Pannelal Gupta

View all posts

Advertisement
×