Delhi: PM मोदी ने धूमधाम से मनाया इगास पर्व, सांसद अनिल बलूनी के आवास पर किया गौपूजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पौड़ी गढ़वाल से भाजपा सांसद अनिल बलूनी के दिल्ली स्थित आवास पर लोकपर्व इगास-बग्वाल कार्यक्रम में शामिल हुए।
Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पौड़ी गढ़वाल से भाजपा सांसद अनिल बलूनी के दिल्ली स्थित आवास पर लोकपर्व इगास-बग्वाल कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम मोदी के अलावा इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अनेक लोग शामिल हुए। भाजपा सांसद हर साल यह पर्व मनाते हैं, लेकिन इस बार प्रधानमंत्री के समारोह में शामिल होने से यह और भी खास हो गया।
उत्तराखंड के मेरे परिवारजनों सहित सभी देशवासियों को इगास पर्व की बहुत-बहुत बधाई! दिल्ली में आज मुझे भी उत्तराखंड से लोकसभा सांसद अनिल बलूनी जी के यहां इस त्योहार में शामिल होने का सौभाग्य मिला। मेरी कामना है कि यह पर्व हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाए।@anil_baluni pic.twitter.com/KERvqmB6eA
— Narendra Modi (@narendramodi) November 11, 2024
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूमते नजर आए लोग
समारोह में पीएम मोदी के साथ साधु-संत भी नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी पहनी हुई है। इस मौके पर पीएम मोदी ने अनिल बलूनी के आवास पर गौ पूजन, तुलसी पूजन कर इगास की ज्योति प्रज्वलित की। बता दें कि दीपावली पर्व के 11वें दिन उत्तराखंड में इगास बग्वाल का पर्व मनाया जाता है। इसे बूढ़ी दीपावली भी कहा जाता है। इस पर्व को लेकर लोगों में बहुत उत्साह नजर आया है। अलग-अलग स्थानों पर लोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूमते दिखाई दिए।
CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को उत्तराखंड के लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं दी। सीएम ने कहा कि प्रदेशवासियों को इगास पर्व की बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी राज्य की लोक संस्कृति एवं लोक परंपरा उस प्रदेश की आत्मा होती है। इसमें इगास का पर्व भी शामिल है। हमारे लोक पर्व एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत सामाजिक जीवन में जीवंतता प्रदान करने का कार्य करते हैं।
देवभूमि उत्तराखण्ड के पावन लोक पर्व इगास के अवसर पर पौड़ी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से माननीय लोकसभा सांसद श्री @anil_baluni जी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
लोकपर्व हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति और विरासत की पहचान हैं, इसके संवर्धन और संरक्षण की… pic.twitter.com/3nh1C6JRXJ
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 11, 2024
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Join Channel