Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Delhi: PM मोदी ने धूमधाम से मनाया इगास पर्व, सांसद अनिल बलूनी के आवास पर किया गौपूजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पौड़ी गढ़वाल से भाजपा सांसद अनिल बलूनी के दिल्ली स्थित आवास पर लोकपर्व इगास-बग्वाल कार्यक्रम में शामिल हुए।

07:01 AM Nov 11, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पौड़ी गढ़वाल से भाजपा सांसद अनिल बलूनी के दिल्ली स्थित आवास पर लोकपर्व इगास-बग्वाल कार्यक्रम में शामिल हुए।

Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पौड़ी गढ़वाल से भाजपा सांसद अनिल बलूनी के दिल्ली स्थित आवास पर लोकपर्व इगास-बग्वाल कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम मोदी के अलावा इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अनेक लोग शामिल हुए। भाजपा सांसद हर साल यह पर्व मनाते हैं, लेकिन इस बार प्रधानमंत्री के समारोह में शामिल होने से यह और भी खास हो गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूमते नजर आए लोग

समारोह में पीएम मोदी के साथ साधु-संत भी नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी पहनी हुई है। इस मौके पर पीएम मोदी ने अनिल बलूनी के आवास पर गौ पूजन, तुलसी पूजन कर इगास की ज्योति प्रज्वलित की। बता दें कि दीपावली पर्व के 11वें दिन उत्तराखंड में इगास बग्वाल का पर्व मनाया जाता है। इसे बूढ़ी दीपावली भी कहा जाता है। इस पर्व को लेकर लोगों में बहुत उत्साह नजर आया है। अलग-अलग स्थानों पर लोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूमते दिखाई दिए।

Advertisement

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को उत्तराखंड के लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं दी। सीएम ने कहा कि प्रदेशवासियों को इगास पर्व की बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी राज्य की लोक संस्कृति एवं लोक परंपरा उस प्रदेश की आत्मा होती है। इसमें इगास का पर्व भी शामिल है। हमारे लोक पर्व एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत सामाजिक जीवन में जीवंतता प्रदान करने का कार्य करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article